Aazam Khan ने चंदा मांगकर बनाई यूनिवर्सिटी- मुलायम सिंह यादव

Aazam Khan

नई दिल्ली। सपा के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आजम खान (Aazam Khan) का साथ दिया है। मुलायम सिंह ने लगभग दो साल बाद सपा कार्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आजम खान (Aazam Khan) ने चंदा मांगकर जौहर यूनिवर्सिटी बनवाई। यूनिवर्सिटी में देश-विदेश के छात्र पढ़ रहे हैं। इसमें मैंने और मेरे साथियों ने भी सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि आजम खान (Aazam Khan) ने सारी जिंदगी मेहनत की।

उन्होंने आज़म खान का पक्ष लेते हुए कहा कि उनपर गलत तरीके से मुकदमा दर्ज किया गया है। जो आदमी सैकड़ों बीघा जमीन खरीद सकता है, वह दो बीघा जमीन के लिए बेईमानी नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह आज़म खान के खिलाफ एक साजिश है। मैं सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से उनके समर्थन में आने की अपील करता हूं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के वक्त मुलायम सिंह यादव भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं से बात करके आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बता दें कि आजम खान इन दिनों में बहुत ही मुश्लिकों में घिरे हुए हैं। उनपर जौहर यूनिवर्सिटी मामले में जमीन को लेकर कई मुकदमें दर्ज हो चुके हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान पर गिरफ्तारी का खतरा मंडरा रहा है। आजम खान के खिलाफ उनके ही संसदीय क्षेत्र रामपुर में 78 मुकदमें दर्ज हो चुके हैं। वहीं दो नए मुकदमें मंगलवार को दर्ज किया गया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Aazam Khan ने चंदा मांगकर बनाई यूनिवर्सिटी- मुलायम सिंह यादव

Aazam Khan
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts