नई दिल्ली। Coronavirus भारत समेत पूरी दुनिया में कहर मचा रहा है। हालांकि अब धीरे-धीरे Coronavirus से संक्रमित लोगों की संख्या में कमी देखी जा रही है। कई देशों में Coronavirus Vaccine की वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी चल रही है। भारत में भी 16 जनवरी से कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
कोरोना वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन फिर भी कुछ लोगों को सावधानीपूर्वक Coronavirus Vaccine लेने की सलाह दी जा रही है। वैक्सीन लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेने और सावधानी बरतने की जरूरत है।
इन लोगों को Coronavirus Vaccine लेने पहले लेनी चाहिए डॉक्टरों की सलाह
1. छोटे बच्चों पर Coronavirus Vaccine के असर का कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। ज्यादातर दवाई 10 साल से बड़े बच्चों के लिए बनाई गई है। मॉडर्ना वैक्सीन 18 साल से ऊपर के लिए, फाइजर वैक्सीन 16 साल से ऊपर के लिए, भारत बायोटेक कोवैक्सीन 12 साल से ऊपर के लिए और कोविशील्ड 18 साल से ऊपर के बच्चों और लोगों को लगाई जा सकती है। इसी कारण से छोटे बच्चों को कोरोना वैक्सीन के लिए अधिकृत नहीं किया गया है।
2. इम्यूनो कॉम्प्रोमाइज्ड या एचआईवी मरीजों पर भी कोरोना वैक्सीन के असर को लेकर कोई डेटा उपलब्ध नहीं है, ऐसा कहना है कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में संक्रामक बीमारियों के चीफ डीन ब्लमबर्ग का। हालांकि कोरोना का खतरा इन लोगों को ज्यादा होता है। इसलिए इन लोगों को भी वैक्सीन लगाई जा सकती है। लेकिन पहले उन्हें एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
3. गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं को भी Coronavirus Vaccine न लगवाने की सलाह दी गई है। गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल में नहीं रखा गया है। इसलिए उनके ऊपर भी कोरोना का क्या असर होगा, इसका डेटा मौजूद नहीं है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीन लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।
4. जिन लोगों को एलर्जी है उन्हें भी Coronavirus Vaccine नहीं लेने की सलाह दी गई है। अमेरिका के सीडीसी (Centers for Disease Control and Prevention) की रिपोर्ट में कहा गया है कि फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन के इस्तेमाल के बाद कई लोगों में एलर्जी की समस्या देखी गई। इसलिए जिन लोगों को एलर्जी होने की समस्या होती है उन्हें वैक्सीन लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लेने को कहा गया है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































