बड़ी राहत : भारत में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या संक्रमित से अधिक

भारत में कोविड-19

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या इस महामारी से ठीक होने वालों से कम है। यह सरकार और लोगों के लिए एक बड़ी राहत की बात है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में कोविड-19 से 93,356 मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या हालांकि संक्रमितों के आंकड़ों से कम हैं लेकिन पिछले तीन दिनों में लगातार ठीक होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 86,961 नये कोविड-19 के मामले सामने आये हैं। देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 43,96,399 हो गई है। हालांकि भारत में कोविड-19 संक्रमितों का आंकड़ा 54,87,580 पर पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों में 1130 कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। देश में 87,882 कोविड-19 संक्रमित अबतक अपनी जान गंवा चुके हैं।

पिछले लगातार तीन दिनों का रिकॉर्ड देखें तो लगातार कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या संक्रमित मरीजों से अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 93,356 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इससे पहले शनिवार को 95,880 मरीज और रविवार को 94,612 कोरोना मरीज इस बीमारी से निजात पा चुके हैं।

देश के सभी राज्यों में सक्रिय मामलों में कमी आई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में 6236 की कमी आई है। महाराष्ट्र में अब कुल कोरोना सक्रिय मामले 2,91,630 हैं। पिछले 24 घंटो में महाराष्ट्र में 26,408 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 8,84,341 तक पहुंच गई है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में सक्रिय मामलों में 33 की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में कोरोना के संक्रिय मामले 32,097 तक पहुंच गया है। दिल्ली में संक्रमण की वजह से मरने वालों की संख्या 4982 हो गई है। दिल्ली में कोरोना से अबतक 2,09,632 मरीज ठीक हो चुके हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

बड़ी राहत : भारत में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या संक्रमित से अधिक

भारत में कोविड-19
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts