Highlights:
- जेब से पैसा गिरना मतलब शुभ ही शुभ
- भाग्योदय का देता है संकेत
- जेब से पैसा गिरने पर क्या करें
Highlights:
- जेब से पैसा गिरना मतलब शुभ ही शुभ
- भाग्योदय का देता है संकेत
- जेब से पैसा गिरने पर क्या करें
जेब से पैसा गिरना शुभ या अशुभ: अक्सर जेब से पैसे गिरने पर हमलोग दुखी हो जाते हैं। जेब से पैसा गिरने का मतलब हमलोग अक्सर किसी अनहोनी से जोड़ कर देखने लगते हैं। लेकिन शकुन शास्त्र के अनुसार, जेब से पैसा गिरने का मतलब कुछ और ही होता है।
कई बार जब हमलोग कहीं घूमने निकलते हैं तो बस या ट्रेन में पैसे गिर जाते हैं। कई बार बाजार में कुछ खरीदते वक्त भी पैसे गिर जाते हैं। जब पैसे देने के लिए जेब में हाथ डालते हैं तब अचानक पैसे हाथ से छूटकर गिर जाता है। इस प्रकार से लगातार यदि होने लगे तो लोग चिंतित हो जाते हैं। आईए जानते हैं कि जेब से पैसे गिरने का क्या मतलब होता है?
जेब से पैसा गिरने का मतलब
हमारी जिंदगी में कई ऐसी घटनाएँ होती हैं जोकि भविष्य से जुड़ी हुई होती है। शकुन शास्त्र के अनुसार, जेब से पैसे गिरने का कई संकेत हो सकते हैं। यह किसी शुभ घटना के होने का संकेत भी हो सकता है। इसलिए व्यक्ति को ज्यादा घबराना नहीं चाहिए।
शकुन शास्त्र के अनुसार, यदि आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं और अचानक ही घर से निकलते वक्त जेब से पैसे गिरते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपका काम सफल होगा। आप जिस काम से घर से बाहर जा रहे थे, वह कार्य सिद्ध होगा। मतलब काम में सफलता मिलेगी।
किसी को पैसे देते वक्त पैसा गिरना
अगर आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं और जाते समय किसी को पैसे दे रहे हैं और वह अचानक हाथ से गिर जाता है तो यह अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इस तरह से पैसे गिरने का मतलब होता है कि आपके घर में घन को बढ़ोतरी होने वाली है।
कपड़े बदलते वक्त जेब से पैसा गिरना
कई बार ऐसा होता है कि हम कहीं बाहर जाते समय अपने कपड़े बदलते हैं। अचानक कपड़े उतारते वक्त आपकी जेब से पैसे गिर जाता है। ऐसा सबसे साथ कभी न कभी जरूर होता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं। इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में आप अपने व्यवसाय में बहुत तरक्की करने वाले हैं।
किस्मत जागने का संकेत
इस प्रकार घटना यदि आपके साथ होता है तो यह इस बात का भी संकेत होता है कि आपकी सोई हुई किस्मत जागने वाली है। यह सौभाग्य के लौटने का संकेत होता है। यह संकेत होता है कि आपके जीवन से सभी प्रकार की परेशानी खत्म होने वाली है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
सुबह-सुबह जेब से पैसा गिरना
यदि सुबह-सुबह जेब से पैसा गिरते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपका दिन बहुत ही अच्छा होने वाला है। आने वाला समय आपके लिए बहुत कुछ बेहतर लेकर आ रहा है। कहीं से पैसा मिलने का यह संकेत होता है। इस पैसे को अपने घर के तिजोरी में रखना चाहिए।
जेब से पैसा गिरने पर क्या करें?
जेब से पैसा गिरने पर आप उस पैसे को अपने घर के तिजोरी में रखें। यह संकेत होता है कि आपके घर में और जीवन में माँ लक्ष्मी का आगमन होने वाला है। आपकी सभी परेशानियाँ खत्म होने वाली है।
- भले ही रकम छोटी हो लेकिन वह अगर गिर गया है तो उसे तुरंत उठा लेना चाहिए। पैसों का अपमान माँ लक्ष्मी का अपमान होता है।
- गिरे हुए पैसे को अपने माथे से लगाकर तिजोरी या फिर अपने में पर्स में रख लें। यह पैसा आपके लिए बरकत लाएगा।
ध्यान रखें कि यह सिर्फ अचानक जेब से पैसा गिरने पर ही होता है। जानबूझकर जेब से पैसा नहीं गिराएँ। यह माँ लक्ष्मी का अपमान है। इससे धन का नुकसान हो सकता है।
नोट- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हन्ट आई न्यूज इस पर किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































