डेस्क। हाथ से पैसे गिरना: हाथ से पैसे गिरने का मतलब क्या होता है? कई बार ऐसा होता है कि घर में या फिर बाहर अचानक हाथ से पैसे गिर जाते हैं। ऐसे में हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि हाथ से पैसे गिरने का क्या मतलब होगा? हमारे मन में कई तरह से विचार आने लगते हैं। मन कई शुभ और अशुभ विचारों का जन्म होने लगता है। ज्योतिषशास्त्र में हाथ से पैसे गिरने का संबंध व्यक्ति के भविष्य से माना गया है।
हाथ से पैसे का गिरना कई मायनों में शुभ भी माना गया है। कई बार यह अशुभ होता है। हाथ से पैसे अगर गिर जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपको भविष्य में किसी न किसी प्रकार का लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं हाथ से पैसे गिरने का शुभ और अशुभ संकेत-


1. भविष्य में धन प्राप्ति- यदि कोई व्यक्ति किसी काम से अपने घर से बाहर जा रहा है और अचानक ही उसके हाथ से पैसे छूटकर नीचे गिर जाते हैं या फिर कपड़ें पहनते हुए उसमें रखे हुए नोट या सिक्के गिर जाते हैं, तो यह शुभ संकेत माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, उस व्यक्ति को आने वाले भविष्य में धन की प्राप्ति होने वाला है।
2. पैसों का लेन-देन- यदि किसी व्यक्ति को पैसे देते हुए या दूसरे व्यक्ति से पैसे लेते हुए हाथ से पैसे गिर जाए तो यह भी एक शुभ संकेत होता है। गिरे हुए पैसे को उठाकर सुरक्षित घर में रखना चाहिए।
3. कपड़े बदलते समय – यदि कोई व्यक्ति कपड़े बदल रहा है और अचानक जेब में रखा पैसा जमीन पर गिर जाता है तो यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, इन तीनों ही स्थितियों में हाथ से पैसे गिरना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति को इसका उचित फल मिलता है। हालांकि समय का ज्ञान नहीं कराया जा सकता कि व्यक्ति को इस शुभ संकेत का लाभ कब और कितने समय में या बाद होगा।



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।