दिल्ली में कोरोना: केंद्र ने संभाला मोर्चा, आज होगी सर्वदलीय बैठक

दिल्ली में कोरोना संक्रमण

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने केंद्र सरकार को चिंता में डाल दिया है। रविवार को गृहमंत्री ने कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से साथ बैठक की। बता दें कि दिल्ली में कोरोना का आंकड़ा 40000 के पार हो चुका है।

राजधानी दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण से निपटने के लिए सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक सुबह 11 बजे होगी। बैठक में दिल्ली बीजेपी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और BSP के अध्यक्ष शामिल होंगे।

इससे पहले दिल्ली में अमित शाह ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक की। शाम 5 बजे गृहमंत्री अमित शाह ने नगर निगम के मेयर और अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहे।

दिल्ली सरकार ने इस बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि केंद्र के साथ सभी मुद्दों पर बातचीत हुई। हालांकि इस बात की चर्चा नहीं हुई कि दिल्ली में दोबारा लॉकडाउन होगा या नहीं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर काम करते रहेंगे।

दिल्ली में बढ़ते कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने तुरंत 500 रेलवे कोच देने का ऐलान किया। रेलवे कोच आने से दिल्ली में 8000 बेड बढ़ेंगे। कोच में कोविड-19 वायरस के फैलाव को रोकने के लिए सभी सुविधाएं मौजूद होंगे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

बैठक के बाद अमित शाह ने कहा कि कोरोना महामारी से भारत पूरी मजबूती से लड़ रहा है और इस संक्रमण से अपनी जान गंवाने वाले लोगों के लिए सरकार दुखी भी है और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील भी है।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ मीटिंग में केंद्र के सामने कई मांगें रखीं। केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के लिए क्षमता बढ़ाने की मांग की है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

दिल्ली में कोरोना: केंद्र ने संभाला मोर्चा, आज होगी सर्वदलीय बैठक

दिल्ली में कोरोना संक्रमण
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts