नई दिल्ली। भारत में कोरोना के बढ़ते मामले सरकार के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2 लाख से पार हो चुकी है। भारत में कुल कोरोना के एक्टिव केस 1 लाख 1 हजार 497 है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक 5 हजार 815 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बहुत हैं। देश में कोरोना संक्रमण को मात देकर अबतक 1 लाख 302 लोग ठीक हो चुके हैं।
राज्यों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहा है
भारत के अलग-अलग हिस्सों में भी कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। भारत के पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र में कोरोना के मामले सबसे अधिक हैं। बुधवार को महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 72 हजार की संख्या को पार कर गया है। महाराष्ट्र में कुल कोरोना महामारी के मामलों की संख्या 72 हजार 300 है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 38502 है। जबकि 31 हजार 333 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 2465 हो चुकी है।
दिल्ली में भी स्थिति बदतर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में बुधवार को अपडेटेड कोरोना मरीजों की संख्या 22 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। दिल्ली में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 22132 है। दिल्ली में कोविड-19 के 12333 एक्टिव केस हैं जबकि 9243 मरीज ठीक हो चुके हैं। 556 मरीजों की अबतक दिल्ली में मौत हुई है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
बिहार में बढ़ते मामलों के बीच बिहार सरकार का बड़ा फैसला
बिहार में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बिहार में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4155 है। बिहार में कोरोना से अबतक 24 लोगों की मौत हुई है। बिहार में एक्टिव करोना मरीजों की संख्या 2185 है जबकि 1946 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसी बीच बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 15 जून से बिहार के बाहर से आने वाले यात्रियों को क्वारनटाइन सेंटर में नहीं रखने का फैसला किया है। सरकार का तर्क है कि राज्य में अब अधिक्तर लोग वापस आ चुके हैं। फिलहाल कोरोना की वैक्सीन तैयार नहीं हो पाई है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































