नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी का मौसम लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में पारा 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के साथ-साथ लू के थपेड़ों ने भी लोगों की परेशानियों को दोगुना कर दिया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक गर्मी से कोई राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान के तीन शहरों में भी पारा 46 डिग्री पार कर चुका है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में लू के थपेड़ों की शुरुआत भी हो चुकी है।
दिल्ली में पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। शनिवार को राजस्थान के चुरू और श्रीगंगानर सबसे ज्यादा तप रहे हैं। यहां पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। आइए एक नजर डालते हैं देश के उन शहरों पर जो झुलसा देने वाली लू को झेल रहे हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
राजस्थान का चुरू, श्रीगंगानगर, झांसी, पिलानी, नौगांव, बीकानेर, नागपुर, चंद्रपुर, खुजराहो और दिल्ली ये वो शहरें है जहां पर पारा 45 डिग्री पार कर चुका है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































