जमालपुर रेलवे इंस्टीट्यूट को लेकर बवाल, सुशील मोदी ने बताया भ्रामक खबर

जमालपुर रेलवे इंस्टीट्यूट

पटना। बिहार के गौरवशाली इतिहास से जुड़ा जमालपुर रेलवे इंस्टीट्यूट को लखनऊ शिफ्ट करने की खबर को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भ्रामक खबर बताया है। उन्होंने बुधवार को कहा कि मुंगेर (Munger) जिला के जमालपुर में इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (IRIMEE) को जमालपुर से हटाकर लखनऊ ले जाने की खबर भ्रामक और बेबुनियाद है।

बता दें कि इस मामले को लेकर बिहार के ही जल संसाधन मंत्री संजय झा ट्वीट कर विरोध किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि मुंगेर के जमालपुर स्थित इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट को शिफ्ट करने को लेकर 24 अप्रैल को जारी हुए आदेश का बिहार कड़ा विरोध करता है। उन्होंने मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था।

संजय झा अपने दूसरे ट्वीट में जानकारी देते हुए लिखा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 मई को रेल मंत्री पीयूष गोयल को एक पत्र लिखकर केंद्र सरकार के इस फैसले को तुरंत ही वापस लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मेकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग रेलवे और बिहार की समृद्ध विरासत है। इसे बिहार से अलग नहीं किया जाना चाहिए।

इस संबंध में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रेलमंत्री ने बताया कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस संबंध में अविलंब जवाब देकर वस्तुस्थिति को स्पष्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कहा है कि जमालपुर स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट (Railway Institute) को बड़ौदा के रेलवे व ट्रांसपोर्ट विश्वविद्यालय के कैंपस की तरह बनाया जाएगा। ताकि यहां के छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सके।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बता दें कि बिहार के मुंगेर जिले में स्थित जमालपुर में इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग को 1888 में स्थापित किया गया था। यह देश का सबसे पुराना इंस्टीट्यूट है। यहां पर भारतीय रेल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

जमालपुर रेलवे इंस्टीट्यूट को लेकर बवाल, सुशील मोदी ने बताया भ्रामक खबर

जमालपुर रेलवे इंस्टीट्यूट
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts