चीन को डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, एक-एक मौत का बदला लेगा अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली। देश और दुनिया में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोग अपनी और अपनों की जिंदगी बचाने की चाह लिए अपने घरों में कैद हैं। कोरोना की मार झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को धमकी देते हुए कहा है कि यदि कोरोना फैलाने में चीन जिम्मेदार पाया गया तो चीन को इसके नतीजे भुगतने होंगे।

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहे जाने वाले अमेरिका भी इस वायरस के चलते अब पस्त हो चुका है। चीन से फैले कोरोना ने दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को भी हिला दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को धमकी दी है कि अगर जांच हुआ और चीन इसका जिम्मेदार पाया गया तो चीन को इसके नतीजे भुगतने होंगे।

खबरों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को ये धमकी शनिवार को व्हाइट हाउस में संवादाता सम्मेलन दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा कि अगर वे (चीन) इस वायरस को जान-बूझकर फैलाया है तो चीन को इसके परिणाम भुगतने होंगे। इस सम्मेलन में एक पत्रकार के पूछे जाने पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कोविड-19 के दुनियाभर में फैलने से पहले तक चीन के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे थे।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘लेकिन फिर अचानक इस वायरस का प्रकोप बढ़ा और इसके पीछे चीन की साजिश है। इसके बारे में सुना तो इससे काफी फर्क आ गया है। ट्रंप से ये भी पूछा गया कि क्या आप चीन से नाराज हैं तो राष्ट्रपति ने इसके जवाब में हां कहा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस वायरस के चलते अमेरिका और चीन में मरने वालों की संख्या की तुलना करते हुए चीन द्वारा बताए गए आधिकारिक संख्या को लेकर भी संदेह जताते हुए दावा किया कि वहां मरने वाले लोगों की संख्या अमेरिका से कहीं अधिक है। अमेरिका पहले स्थान पर नहीं है। चीन पहले स्थान पर है। मृतकों की संख्या के लिहाज से वे हमसे कहीं आगे हैं। हम उनके आसपास भी नहीं हैं। उन्होंने चीन के मृतकों के आंकड़े को सच्चाई से कोसों दूर बताया।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

चीन को डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, एक-एक मौत का बदला लेगा अमेरिका

डोनाल्ड ट्रंप
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts