इतिहास के सबसे बड़े लॉकडाउन के बाद आज खुलेगा वुहान, यहीं से फैला था कोरोना

लॉकडाउन

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से पनपे कोरोना वायरस देश और दुनिया में अपना डर बनाए हुए है। चीन में जिस तरह से मामले बढ़ रहे थे उसे देखते हुए 23 जनवरी को वुहान में लॉकडाउन लगाया गया था। अब 76 दिन बाद इस शहर से लॉकडाउन हटा दिया गया है। इस वायरस के डर से शहर की 11 मिलियन आबादी घरों में कैद थी, जो आज रात से वापस इस कैद से छुटकारा पा सकेंगे।

चीन का वुहान शहर कोरोना का केंद्र रहा है और इस शहर में घातक वायरस की वजह से 3300 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं। इस शहर में 82 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। सरकारी आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते कुछ हफ्तो से शहर में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया।

चीन के वुहान में जब यह वायरस फैला था तब वुहान में चीन सरकार ने 76 दिनों का लॉकडाउन लगा दिया था। लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों से निकलने की सख्त मनाही थी। इस दौरान लोग केवल अति आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से निकल सकते थे। शहर की सीमाओं को पूरी तरह सील कर दिया था।

मालूम हो कि चीन के शहर वुहान में दिसंबर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। यहां के सीफूड और मीट बाजार से ये वायरस जानवर से धीरे-धीरे इंसानों तक पहुंचा और फिर यह महामारी में बदल गया। इस महामारी से दुनियाभर में अब तक 13 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 70 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित देशों में अमेरिका, स्पेन और इटली है। इन तीन देशों में कुछ संक्रमित मरीजौं की लगभग आधी आबादी है। अमेरिका में अब कोरोना से विकराल रूप ले लिया है। सोमवार और मंगलवार को अमेरिका में एक दिन में 1000 से ज्यादा माैतें हुई थी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

इतिहास के सबसे बड़े लॉकडाउन के बाद आज खुलेगा वुहान, यहीं से फैला था कोरोना

लॉकडाउन
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts