24 घंटो के भीतर सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को किया ढ़ेर, एक जवान शहीद

सुरक्षाबलों

सुरक्षाबलों की तरफ से जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। पिछले पांच दिनों से जारी इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियो को मार गिराया। खबरों के मुताबिक इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया, जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले पांच दिनों से जारी इस ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद ली जा रही थी। सेना के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार को कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में सरहद पार कर छह आतंकियों के एक ग्रुप ने घुसपैठ की थी और सुरक्षा बलों से उनकी मुठभेड़ हुई। लेकिन मौसम के खराब होने और घने जंगल का फायदा उठा कर आतंकी भाग जाने में सफल हो गए।

सुरक्षाबलों ने अपना ऑपरेशन जारी रखते हुए पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी और इस ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद लेकर इसे जारी रखा और रविवार शाम को फिर से सुरक्षाबलों ने रंदोरी बहक इलाके में आतंकी ग्रुप को घेरे में ले लिया।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

रात भर चली मुठभेड़ में रविवार सुबह तक सुरक्षा बलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। लेकिन मुठभेड़ में सेना के दो जवान बुरी तरह से घायल हो गए। सेना का एक जवान भी आतंकियों से लोहा लेते वक्त शहीद हो गया। घने जंगल और खराब मौसम के कारण जख्मी जवानों को निकालने में सेना को बहुत मश्क्कत करनी पड़ी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

24 घंटो के भीतर सुरक्षाबलों ने 9 आतंकियों को किया ढ़ेर, एक जवान शहीद

सुरक्षाबलों
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts