कोरोना लॉकडाउन की दुविधा हुई खत्म, भारतीय रेलवे इस दिन से शुरू करेगी सेवा

भारतीय रेलवे

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन जारी है। इस वजह से रेलवे की सेवा लोगों के आवाजाही के लिए बंद है। खबरों के मुताबिक भारतीय रेलवे 15 अप्रैल से अपनी सेवा शुरू करने जा रहा है। हालांकि अभी इस बारे में रेलवे की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है कि किस तरह से यात्रा को संचालित किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि रेलवे ने सभी सुरक्षा कर्मियों, स्टाफ, गार्ड, टीटीई और अन्य अधिकारियों को 15 अप्रैल से अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। रेलवे की तरफ से कहा गया है कि सरकार की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद रेल सेवा को बहाल कर दिया जाएगा। सरकार ने इस मुद्दे पर मंत्रियों का एक समूह गठित किया है। इन मंत्रियों के देख-रेख में कार्य को संपन्न किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि रेलवे ने 17 जोनों को अपनी-अपनी सेवाएं संचालित करने के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है। 15 अप्रैल से करीब 80 प्रतिशत ट्रेनों के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलने की संभावना है जिनमें राजधानी, शताब्दी, दुरंतो ट्रेनें शामिल हैं। वहीं कहा जा रहा है कि स्थानीय रेल की सेवाएं भी चालू हो सकती हैं।

सूत्रों का कहना है रेलवे सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करेगा और सरकार की सलाह के अनुसार सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। स्थिति को काबू में करने के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से एहतियातन कई उपाय किए जा सकते हैं। हालांकि भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ है और सेवा केवल 14 अप्रैल तक रद्द थी, इसलिए किसी नए आदेश की कोई आवश्यकता नहीं है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति

Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Jan 24, 2026
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025
Post Office PPF Scheme

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया

Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…

Sep 7, 2025

ज्ञातव्य हो कि 24 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा पूरे देश में बंद की घोषणा करने के बाद अभूतपूर्व कदम उठाते हुए रेलवे ने 21 दिनों के लिए 13,523 ट्रेनों की सेवाएं बंद कर दी थी। हालांकि सरकार ने मालगाड़ी के संचालन जारी रखा है ताकि आवश्यक सामान की आपूर्ति सही से सुनिश्चित किया जा सके।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

कोरोना लॉकडाउन की दुविधा हुई खत्म, भारतीय रेलवे इस दिन से शुरू करेगी सेवा

भारतीय रेलवे
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts