Corona Good News: कोरोना के खौफ के बीच भारतीय लोगों के लिए राहत की खबर

भारत में कोरोना

नई दिल्ली। भारत में कोरोना का खौप लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। देश में संपूर्ण लॉकडाउन और प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी दिन-ब-दिन लोग इसके संक्रमण में आते जा रहे हैं। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामले के बीच राहत की खबर ये है कि पूरे देश में इस वायरस से लड़कर ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या 100 के पार पहुंच गयी है।

कोरोना वायरस से सबसे अधिक संक्रमण महाराष्‍ट्र और केरल में हुए हैं। कोरोना की वजह से केरल में 1 और महाराष्ट्र में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं केरल में 19 लोग और महाराष्ट्र में 25 लोग कोरोना की जंग जीत कर सकुशल घर लौट आए हैं। इस वायरस से गुजरात में पांच, कर्नाटक में तीन, मध्य प्रदेश में दो, दिल्ली में दो और जम्मू-कश्मीर में दो मौतें हुई हैं।

केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। संक्रमण के कुल मामलों में 49 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित रोगियों की संख्या 1395 के पार पहुंच चुकी है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 40 हो गई है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

बता दें कि चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस को पूरा विश्व झेल रहा है। इस महामारी ने अब 202 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। पूरी दुनिया में अब तक 7 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 37 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं यह वायरस भारत में भी तेजी से पांव पसार रहा है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

Corona Good News: कोरोना के खौफ के बीच भारतीय लोगों के लिए राहत की खबर

भारत में कोरोना
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts