मध्यप्रदेश में राजनीतिक ड्रामा, राज्यपाल ने दिया कमलनाथ को फ्लोर टेस्ट का आदेश

मध्यप्रदेश में राजनीतिक ड्रामा

भोपाल। मध्यप्रदेश में राजनीतिक ड्रामा में नया मोड़ आ गया है। राज्यपाल ने कमलनाथ सरकार को आधी रात को आदेश जारी किया है कि कमलनाथ सरकार 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट करें। राजभवन की ओर से सीएम को कहा गया है कि हाल की घटनाओं से लगता है कि एमपी सरकार ने सदन में विश्वास मत खो दिया है। अब यह सरकार अल्पमत में है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य में यह स्थिति अत्यंत ही गंभीर है। उन्होंने कहा कि सीएम कमलनाथ 16 मार्च को बहुमत साबित करे। राज्यपाल के इस आदेश के बाद मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में बेचैनी बढ़ गई है। बता दें कि मध्यप्रदेश का यह हालत कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद उत्पन्न हुए हैं।

सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के साथ-साथ 22 अन्य कांग्रेसी विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि कमलनाथ और कांग्रेस की ओर से लगातार कहा जा रहा है कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। मध्यप्रदेश में विधानसभा का सत्र 16 मार्च से शुरू होने वाला है। इसको देखते हुए राज्यपाल ने कमलनाथ सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करने को कहा है।

वहीं इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है। मध्यप्रदेश में राजनीतिक ड्रामा के बीच हरीश रावत ने कहा कि हम फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार हैं, हमें इसमें जीत मिलने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि हम नहीं, बीजेपी नर्वस है। बागी विधायक हमारे संपर्क में हैं। हरीश रावत ने सवाल किया कि अगर बीजेपी जीत को लेकर आश्वस्त है तो फिर विधायकों को दूसरे शहर क्यों भेज रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बता दें कि हाल ही में मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर लिया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ 22 अन्य विधायकों ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि इस्तीफा देने वाले विधायकों को अभी तक सही आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। बीजेपी लगातार इस बात की मांग कर रही है कि कमलनाथ सरकार 16 मार्च को बहमत साबित करे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

मध्यप्रदेश में राजनीतिक ड्रामा, राज्यपाल ने दिया कमलनाथ को फ्लोर टेस्ट का आदेश

मध्यप्रदेश में राजनीतिक ड्रामा
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts