कुलदीप सिंह सेंगर और सात दोषियों को उन्नाव रेप मामलें में 10 साल की जेल

कुलदीप सिंह सेंगर

नई दिल्ली। उन्नाव रेप मामला- उन्नाव रेप कांड के मामले में भाजपा के निष्कासित और दोषी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पीड़िता की हत्या के मामले में दस साल की सजा दी गई है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर  और सात अन्य दोषियों को भी दस साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सजा के साथ ही 10 लाख रूपए के जुर्माने की सजा भी सुनाई है। जुर्माने की रकम पीड़िता को दी जाएगी।

बता दें कि उन्नाव मामले में कुलदीप सेंगर और 7 अन्य आरोपियों को दोषी करार दिया गया था। इस मामले में चार अन्य लोगों को बरी कर दिया गया था। उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत पुलिस हिरासत में 9 अप्रैल 2018 को हो गई थी। मामले में सजा पाने वालों में दो यूपी पुलिस के अधिकारी भी शामिल हैं।

कोर्ट ने बीते साल 20 दिसंबर को सेंगर को रेप के मामले में जेल भेज दिया था। बीजेपी से निष्कासित विधायक कुलदीप सेंगर पर 2017 में महिला का अपहरण कर रेप करने का आरोप लगा था जो साबित हो गया। जिसके बाद कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की गई थी। मामले में किसी भी प्रकार की अनियमितता के देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केस को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था।

कुलदीप सेंगर को दिल्ली कोर्ट ने 20 दिसंबर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी और उसे मृत्यु तक जेल में रखने का आदेश दिया था। सेंगर पर जेल के साथ-साथ 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था। बता दें कि कुलदीप सेंगर की विधानसभा सदस्यता भी रद्द की जा चुकी है। सेंगर 2002 में पहली बार बसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

2007 में वह सपा में चला गया। 2007 में सपा के टिकट पर बांगरमऊ से और 2012 में भगवंतनगर से चुनाव जीता था। सेंगर की गिनती यूपी के दलबदलू नेताओं में किया जाता है। 2017 में सेंगर ने भाजपा ज्वाइन किया और बांगरमऊ सीट से चुनाव जीता था। सेंगर पर रेप का आरोप लगने के बाद बीजेपी की काफी किरकिरी हुई थी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

कुलदीप सिंह सेंगर और सात दोषियों को उन्नाव रेप मामलें में 10 साल की जेल

कुलदीप सिंह सेंगर
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts