दक्षिण कोरिया में कोरोना से 12 की मौत, पाकिस्तान में दो मरीज मिले

दक्षिण कोरिया में कोरोना

सियोल/ इस्लामाबाद। दक्षिण कोरिया में गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ गई। संक्रमित लोगों की संख्या में 334 मामलों की बढ़ोतरी हुई। दक्षिण कोरिया में कोरोना से संक्रमित कुल मामलों की संख्या 1595 हो गया है। वायरस की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोरिया सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (केसीडीसी) ने बताया कि 311 नए मामले डाएगु के हैं, जो देश की राजधानी सियोल से 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। डाएगु और नॉर्थ ग्योंगसेंग प्रांत में इस वायरस से 1338 लोग संक्रमित हो चुके हैं। बीते सप्ताह 19-26 फरवरी के बीच 1,230 नए मामले सामने आए थे।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के दो और मरीज मिले

पाकिस्तान में पहली बार नोवल कोरोना वायरस के दो मामलों की पुष्टि हुई है, लेकिन सरकार ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि इससे घबराने की जरूरत नहीं है। समाचार पत्र डॉन ने स्वास्थ्य पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक जफर मिर्जा के बुधवार शाम के ट्वीट के हवाले से बताया, मैं पाकिस्तान में कोरोना वायरस के पहले दो मामलों की पुष्टि करता हूं।

उन्होंने कहा कि दोनों मामलों को क्लिनिकल मानक प्रोटोकॉल के तहत देखा जा रहा है और दोनों की हालत स्थिर है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है, चीजें नियंत्रण में हैं। बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए मिर्जा ने कहा कि एक मामला सिंध का है और दूसरा मामला संघीय क्षेत्रों का है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

उन्होंने कहा कि दोनों संक्रमित व्यक्तियों ने ईरान की यात्रा की है, जहां इस वायरस से 19 लोगों की मौत हो गई है और 139 लोग संक्रमित हैं।
एक सवाल के जवाब में, मिर्जा ने कहा कि पाकिस्तान में इस वायरस से प्रभावित 15 संदिग्धों की जांच की जा रही है, जबकि 100 अन्य का टेस्ट नेगेटिव आया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

दक्षिण कोरिया में कोरोना से 12 की मौत, पाकिस्तान में दो मरीज मिले

दक्षिण कोरिया में कोरोना
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts