दिल्ली हिंसा- आप सरकार के पार्षद के घर मिला पेट्रोल बम, सियासत तेज

नॉर्थ दिल्ली में हिंसा

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के बाद बुधवार से माहौल में थोड़ी नरमी दिखी। हालांकि दिल्ली हिंसा के लेकर आप सरकार के पार्षद पर गंभीर आरोप लगे हैं। आप नेता ताहिर हुसैन पर आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा के परिवार ने आरोप लगाया है। अंकित शर्मी के परिवार ने बेटे की मौत के लिए ताहिर हुसैन को जिम्मेदार ठहराया है।

एक हिन्दी चैनल ने जब ताहिर हुसैन के घर पर पहुंचा तो वहां नेता के छत पर से ईंट-पत्थर और पेट्रोल बम का जखीरा मिला। हालांकि ताहिर हुसैन ने इस बात से इंकार किया है। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि आप नेता के घर से ही पत्थरबाजी शुरू हुई।

वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मकान की छत से पेट्रोल बम और पत्थर नीचे बरसाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस मकान से यह हमला हो रहा था वह मकान मुस्तफाबाद विधानसभा में आप के पार्षद हाजी ताहिर हुसैन का है। हालांकि इस वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

इस घटना पर ताहिर हुसैन का कहना है कि अंकित की मौत से दुखी हूं। अंकित के परिवार के साथ हूं। दंगाई किसी के नहीं होते। मुझे नहीं पता मेरे घर की छत से कौन पत्थर और पेट्रोल बम फेंक रहा था। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति से मिलकर दिल्ली हिंसा को लेकर एक ज्ञापन सौंपा और गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रेस कांस्फ्रेंस कर दिल्ली हिंसा की निंदा की थी। उन्होंने दिल्ली सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कटघरे में खरा करते हुए सवाल किया था कि हिंसा के वक्त दिल्ली सरकार और गृहमंत्री क्या कर रहे थे? उन्होंने हिंसा के लिए दिल्ली सरकार और गृहमंत्री मंत्री को जिम्मेदार मानते हुए तत्काल अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

दिल्ली हिंसा- आप सरकार के पार्षद के घर मिला पेट्रोल बम, सियासत तेज

नॉर्थ दिल्ली में हिंसा
Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

Related Posts