बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर 52 लोगों की मौत होने के साथ ही मृतक आंकड़ा 2,715 तक पहुंच गया है। कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 78,064 तक पहुंच गई। हालांकि सीओवीआईडी-19 (कोरोना वायरस) का प्रकोप कम हो रहा है।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि हुबेई से 52 लोगों की मौत की खबर मिली है और देशभर में कोरोना वायरस के 406 नए मामले सामने आए हैं। इसमें कहा गया कि मृतक आंकड़ा 2,715 पर पहुंच गया और कुल पुष्ट मामलों की संख्या 78,064 हो गई। आयोग ने कहा कि मंगलवार को 439 नए संदिग्ध मामलों का पता चला।
हालांकि गंभीर मामलों की संख्या में 374 की कमी आई, अब ऐसे मामलों की संख्या घटकर 8,752 रह गई। कुल 29,745 लोगों को तबीयत में सुधार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। आयोग ने कहा कि चीन में कोरोना से संक्रमित करीब 6.47 लाख लोगों का पता लगाया गया है और 79,000 से अधिक लोगों को अभी भी निगरानी में रखा गया है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
मंगलवार तक हांगकांग में दो लोगों की मौत हुई और 85 मामलों की पुष्टि हुई। मकाऊ में दस मामलों की पुष्टि हुई और ताईवान में 31 मामलों की पुष्टि हुई तथा एक व्यक्ति की मौत हुई। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हुबेई और वुहान को 23 जनवरी से पूरी तरह से बंद कर रखा है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।






























