नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14 फरवरी की समाप्ति सप्ताह में 3.091 अरब डॉलर बढ़कर 476.092 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी का कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों का बढ़ना है। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
पिछले सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.701 अरब डॉलर बढ़कर 473 अरब डॉलर हो गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.763 अरब डॉलर बढ़कर 441.949 अरब डॉलर हो गयीं। इस दौरान स्वर्ण भंडार 34.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 29.123 अरब डॉलर हो गया।
आलोच्य सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर घटकर 1.430 अरब डॉलर रह गया, जबकि आईएमएफ में देश की आरक्षित निधि भी 90 लाख डॉलर घटकर 3.590 अरब डॉलर रह गई।
अमेरिका ने भारत के व्यापारिक बाधाओं को लेकर जताई चिंता
वहीं दूसरी तरफ व्यापार को लेकर अमेरिका ने कहा कि वह भारत के नये व्यापारिक बाधाओं को लेकर चिंतित है। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसका समाधान दोनों देशों के बीच व्यापक व्यापारिक समझौता होने से पहले करने की जरूरत है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को अगले सप्ताह होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे को सफल होने की उम्मीद जताते हुए कहा, पिछले कई हफ्तों में भारत की ओर से कई घोषणाएं हुई हैं जो चर्चा को थोड़ा और कठिन बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि हम इन्हें बाधाओं में वृद्धि के रूप में देखते हैं। निश्चित रूप से दोनों देशों के नेताओं के बीच चर्चा में यह मुद्दा सामने आयेगा। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को दो दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































