राष्ट्रपति ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं, ट्रेड डील पर आशंका के बादल

राष्ट्रपति ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर आने वाले हैं। भारत में ट्रंप की यात्रा को देखते हुए काफी तैयारियाँ हो रही हैं। ट्रंप और मोदी विश्व के बड़े वैश्विक नेताओं में गिने जाते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के इस यात्रा में भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने की उम्मीद थी। लेकिन ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर आशंका के बादल मंडरा गए हैं।

उनके इस दौरे पर इस बात की काफी उम्मीद की जा रही थी कि दोनों देशों में व्यापार समझौता हो जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने भारत दौरे से पहले भारत के साथ ट्रेड डील पर आशंका जाहिर की है। ट्रंप ने कहा कि वह भारत के साथ एक बहुत बड़ी ट्रेड डील करना चाहते हैं पर अभी नहीं। ये डील होगी पर उन्हें नहीं मालूम कि यह अमेरिकी चुनाव से पहले हो पाएगाी या फिर नहीं।

हालांकि ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर कहा कि वह उन्हें वे बहुत पसंद करते हैं। भारत और अमेरिकी के व्यापारिक रिश्ते पर ट्रंप ने कहा कि भारत ने हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया है, लेकिन उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें भारत दौरे से काफी उम्मीदें हैं। जानकारी के अनुसार ट्रंप ने कहा, हम भारत के साथ ट्रेड डील कर सकते हैं, लेकिन बड़ा समझौता मैं बाद में करूंगा।

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत के दौरे पर आ रहे हैं। माना जा रहा था कि अमेरिका और भारत के बीच इस दौरान एक बड़े द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। ट्रंप से जब इस बात को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, हम भारत के साथ एक बहुत बड़ी ट्रेड डील करना चाहते हैं। हम यह करेंगे। मुझे नहीं पता कि क्या यह अमेरिकी चुनाव से पहले संभव हो पाएगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ भारतीय दौरे पर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों ने इसे पूरी तरह खारिज नहीं किया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

राष्ट्रपति ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं, ट्रेड डील पर आशंका के बादल

राष्ट्रपति ट्रंप
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts