भारत-मेडागास्कर समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा में करेंगे एक-दूसरे का सहयोग

भारत-मेडागास्कर

नई दिल्ली। लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को डिफेंस एक्सपो 2020 के दूसरे दिन मेडागास्कर के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल रोकोटोनिरीना रिचर्ड के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। वार्ता के दौरान, रक्षा मंत्री ने समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि समुद्री पड़ोसियों के रूप में भारत-मेडागास्कर की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे सुरक्षित समुद्री वातावरण विकसित करें ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार और वाणिज्य तेजी से आगे बढ़े।

मार्च 2018 में राष्ट्रपति कोविंद की मेडागास्कर की राजकीय यात्रा को रेखांकित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक यात्रा ने दोनों देशों के बीच उत्कृष्ट द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित एमओयू ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के लिए एक सक्षम वातावरण प्रदान किया।

रक्षा मंत्री ने आशा व्यक्त की कि डिफेंस एक्सपो 2020 दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को और मजबूत करने और आपसी जुड़ाव के विभिन्न क्षेत्रों की खोज करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। भारत-मेडागास्कर के संबंधों पर बोलते हुए लेफ्टिनेंट जनरल रोकोटोनिरीना रिचर्ड ने संबोधित करते हुए कहा कि समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ाने में भारत की बड़ी भूमिका है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

उन्होंने ऑपरेशन वनिला के लिए अपनी सरकार की तरफ से आभार व्यक्त किया, जिसमें भारतीय नौसेना ने ‘चक्रवात डायन’ की वजह से मेडागास्कर के प्रभावित जनता को सहायता प्रदान किया था। मेडागास्कर के रक्षा मंत्री ने इस वर्ष 26 जून के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आमंत्रित किया।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

भारत-मेडागास्कर समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा में करेंगे एक-दूसरे का सहयोग

भारत-मेडागास्कर
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts