2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अमेरिका में नामांकन प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव

नई दिल्ली। अमेरिका में इसी साल 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की पहली प्रक्रिया का आधिकारिक तौर पर शुरूआत हो गई। अमेरिकी लोग अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देने के लिए अमेरिका के आयोवा स्टेट में जुटने लगे हैं। आयोवा में ‘ईस्टर्न स्टेंडर्ड टाइम जोन के अनुसार सोमवार रात आठ बजे गुटों की बैठक शुरू हुई और परिणाम रात 11 बजे (ग्रीनवीच मीन समयानुसार सुबह चार बजे मंगलवार) आने की उम्मीद थी।

राष्ट्रपति पद पर चुनाव के लिए हो रहे मतदान में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में जो बिडेन, सीनेटर बर्नी सैंडर्स, सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन और पूर्व मेयर पीट बटिग्ग के बीच बहुत करीबी टक्कर है। रियल क्लीयर पॉलिटिक्स के अनुसार हालिया दस चुनावों में आयोवा में श्री सैंडर्स ने श्री बिडेन पर तीन प्रतिशत की बढ़त बनायी हुई है।

गौरतलब है कि आयोवा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रिपब्लिकन को आसानी से जीतने की उम्मीद है। वहां 12 डेमोक्रेटिक और तीन रिपब्लिकन उम्मीदवार चुनाव के लिए उतरे हुए हैं। डेमोक्रेट के लिए आयोवा को खासतौर पर देखा जा रहा है। वहां प्रत्येक उम्मीदवार चुनावी दौड़ में कुल मिलाकर कैसा प्रदर्शन करेंगे, यह तो रिजल्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

आयोवा में अंतिम 10 विजेताओं में से सात ने आखिरकार डेमोक्रेटिक पार्टी से नामांकन किया है। हालांकि रिपब्लिकन की ओर से पिछले आठ विजेताओं में से केवल तीन ही पार्टी के उम्मीदवार बने हैं। जबकि इससे पहले पिछली बार आयोवा में हुए चुनावों में डेमोक्रेट्स पार्टी के हाथ सात सीटें लगी थीं, जबकि रिपब्लिकन पार्टी तीन सीटें जीतने में कामयाब हुयी थी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अमेरिका में नामांकन प्रक्रिया शुरू

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts