नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त होने के बाद पाकिस्तान ने भारत से व्यापारिक रिश्ता (India Pakistan business relation) तोड़ लिया है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान को और तगड़ा झटका लगा है। भारत से व्यापारिक रिश्ता (India Pakistan business relation) तोड़ने के बाद ईद के मौके पर पाकिस्तान में आम लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं।
पाकिस्तान में आम लोगों और व्यापारियों का कहना है कि इस बार ईद मुश्किल मुश्किल होने वाली है। लोगों का कहना है कि इस बार भारत से चीजों के आयात पर लगा प्रतिबंध पाकिस्तान में महंगाई और बढ़ाएगी।
पाक में रेहड़ी लगाने वाले भी परेशान हैं। रेहड़ी पर प्याज बेचने वालों का कहना है कि ईद में बस 3-4 दिन बचे हैं और बाजार से रौनक गायब है। सब्जियों और प्याज के लिए भारत पर निर्भर हैं। मुझे यकीन है कि प्याज अब और महंगी होगी। इमरान खान हमें क्या खिलाना चाहते हैं?

पाकिस्तान में वस्तुओं की कीमतें-
दूध 108 रुपये प्रति लीटर
दही 122 रुपये प्रति किलो
मटन 1009 रुपये प्रति किलो
केले 130 रुपये दर्जन
सरसों का तेल 246 रुपये प्रति लीटर
प्याज 64.69 रुपये प्रति किलो
टमाटर 66.57 रुपये प्रति किलो
चीनी 77.30 रुपये प्रति किलो
केरोसिन 151.25 रुपये प्रति लीटर
एलपीजी सिलेंडर 1362.50 रुपये (11 लीटर)
पेट्रोल 113.18 रुपये प्रति लीटर
डीजल 127.30 रुपये प्रति लीटर
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
बता दें जम्मू-कश्मीर में हुए बदलाव पर पाकिस्तान की कोशिशों को लगातार धक्का लग रहा है। इस मुद्दे पर पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ता जा रहा है। रूस ने कहा है कि वह हमेशा भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सामान्य रखने का समर्थन करता रहा है।
रूस ने कहा कि मास्को उम्मीद करता है कि भारत और पाकिस्तान नई दिल्ली द्वारा जम्मू एवं कश्मीर के दर्जे में किए गए बदलाव के कारण क्षेत्र में स्थिति को जटिल नहीं होने देंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि दोनों देशों के बीच जो भी मतभेद हैं वे 1972 के शिमला समझौते और 1999 के लाहौर घोषणापत्र के प्रावधानों के अनुरूप राजनीतिक और कूटनीतिक तरीके से द्विपक्षीय आधार पर सुलझाए जाएंगे।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































