35A पर महबूबा ने दिखाए सख्त तेवर, कहा-छेड़छाड़ बारूद को हाथ लगाने के बराबर

35A-in-jammu-and-kashmir

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के हाल ही में कश्मीर में सुरक्षा बलों के बढ़ोतरी को 35ए (35A in Jammu and Kashmir) के समाधान के कदम के रूप में देखा जा रहा है। वहीं अब जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने धमकी भरे लिहाज में कहा कि 35ए से छेड़छाड़ बारूद को हाथ लगाने के बराबर होगा। उन्होंने कहा कि जो हाथ इससे छेड़छाड़ (35A in Jammu and Kashmir) के लिए उठेंगे और हाथ ही नहीं बल्कि सारा जिस्म जलकर राख हो जाएगा।

महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी की 20वीं स्थापना दिवस पर कहा कि हम आखिरी सांस तक कश्मीर की रक्षा के लिए लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कश्मीर के शहीद हुए लोगों को याद करने की जरूरत है। हमें एक बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। महबूबा ने कार्यकर्ताओं के सबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आते हैं और चले जाते हैं। हमें असली लड़ाई जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे (Jammu and Kashmir special Status) के लिए लड़ना है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महबूबा ने कहा कि हम  राज्य की स्थिति को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अपने पास जो हैं उसकी कश्मीरियों को रक्षा करनी चाहिए। हमारे पास संविधान है। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसा दर्जा है कि बाहरी लोग यहां पर प्रॉपर्टी नहीं खरीद सकते हैं।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर बैंक को समाप्त कर दिया गया। धीरे-धीरे वे सबकुछ खत्म करना चाहते हैं। घाटी में डर का माहौल है। हम दिल्ली से कहना चाहते हैं कि 35ए से छेड़छाड़ बारूद को छूने जैसा है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बता दें कि 35ए जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करता है और इसके मुताबिक देश के अन्य राज्यों के लोग इस राज्य में जमीन का टुकड़ा नहीं खरीद सकते हैं। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों को विशेष दर्जा प्रदान करता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

35A पर महबूबा ने दिखाए सख्त तेवर, कहा-छेड़छाड़ बारूद को हाथ लगाने के बराबर

35A-in-jammu-and-kashmir
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts