पटना। लोकसभा चुनाव नजदीक है। सीटों के बंटवारे पर बीजेपी के आलाकमान मथापच्ची में व्यस्त हैं। वहीं बिहार में एनडीए के घटक दलों में दरार की खबरें आ रही हैं। खबर है कि एनडीए का हिस्सा रहे उपेंद्र कुशवाहा एनडीए से अलग हो सकते हैं। बिहार में एनडीए की दोनों सहयोगी पार्टियों में जमकर बयानबाजी हो रही है।
जेट एयरवेज में हिस्सा खरीदने को लेकर टाटा का नया बयान
इसी बीच केंद्रीय मंत्री और रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह एनडीए छोड़ सकते हैं। न्यूज18 से खास बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ‘मैं शनिवार को पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने विचारों पर चर्चा करूंगा और आप एक बड़े फैसले की उम्मीद कर सकते हैं।’
SBI ने बदल दिया कैश जमा करने का नियम, जानें नए नियम
यदि बिहार में एनडीए से कुशवाहा अलग हो जाते हैं तो राजनीति में नए समीकरण का जन्म संभव है। फिहलाल अभी पटना में आरएलएसपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है। इसके बाद देखना दिलचस्प होगा कि कुशवाहा की पार्टी बैठक में क्या निर्णय लेती है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
बता दें कि बिहार में हुए हालिया सीटों के बंटबारे को लेकर कुशवाहा खुश नहीं हैं। वो 2014 में मिले तीन से सीट से ज्यादा चाहते और बीजेपी उन्हें 2 सीट से ज्यादा देने के लिए तैयार नहीं है।
1857 का सैनिक विद्रोह जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला कर रख दी

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































