नई दिल्ली। कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकर अय्यर ने फिर से पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। अय्यर के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बवाल मचना तय है। बता दें कि इससे पहले भी अय्यर ने गुजरात विधानसभा के वक्त पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
बाद में इस मामले में विवाद ज्यादा बढ़ता देख कांग्रेस ने अय्यर को पार्टी से निलंबित कर दिया था। अय्यर के इस बयान को बाद में पीएम मोदी ने पूरे गुजरात में चुनाव के दौरान इस्तेमाल किया था।
ताजा मामला 2002 के दंगों को लेकर है। मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मैंने सोचा नहीं था कि 2014 से एक सीएम जो मुसलमानों को पिल्ला समझता था, वह पीएम बनेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब एक पिल्ला भी आपकी गाड़ी के नीचे आ जाए तो दिल में चोट लगती है।
जानिए… क्या है खासियत दिल्ली के कनॉट प्लेस में
उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जो दंगों के बाद 24 दिनों तक मुस्लिमों के कैंप में नहीं गया। अहमदाबाद के मस्जिद में उस दिन पहुंचा जब पीएम वायपेयी आए थे। उस दिन जाना मजबूरी थी। उन्होंने कहा कि मैंने सोचा नहीं था कि ऐसा व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के खिलाफ इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया हो। इससे पहले भी वो गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
उनकी उस टिप्पणी पर बवाल मचने के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। अय्यर ने 2014 चुनाव से पहले तंज कसते हुए कहा था कि वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। अगर वह चाहें तो कांग्रेस वर्किंग कमेटी में आकर चाय बेच सकते हैं।
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































