नौकरी दिलाने के बहाने गर्भवती महिला से 8 लोगों ने किया गैंगरेप

pregnant-woman-gangraped-in-maharastra

मुंबई। एक तरफ महाराष्ट्र में जहां मराठ आंदोलन का मामला तूल पकड़ा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ सांगले जिले से एक गर्भवती महिला के साथ रेप का मामला सामने आय़ा है। जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति के साथ किसी काम से तासगांव जा रही थी। इसी दौरान 8 लोगों ने उसके पति को बंधक बनाकर महिला की इज्जत लूट ली। महिला 8 महीने की गर्भवती भी है।

दरअसल, 31 जुलाई को सतारा की रहने वाली 20 वर्षीय महिला अपने पति के साथ तासगांव के तुर्चि जा रही थी। महिला का पति होटल मालिक है और वह अपने होटल के  काम से जा रहा था। आरोपियों में से एक आरोपी मुकुंद माने ने उन्हें मीटिंग के लिए वहां बुलाया था। घटना वाले दिन सुबह 6 बजे पीड़िता और अपने पति के साथ उनसे मिलने पहुंची थी।

खबरों के मुताबिक, जब वह लोग तुर्चि फाटा पहुंचे तो वहां माने और उसके आदमी पहले से मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने पहले तो पीड़िता के पति को खूब पीटा और फिर उसे कार में बंद कर दिया। फिर उन्होंने  पीड़िता के सोने के जेवर और पैसे लूटे और कथित रूप से महिला के साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह वहां से भाग गए। साथ ही, दोनों को धमकी भी देकर गए कि वह पुलिस को इस बारे में कुछ भी न बताएं। इस इलाके में उनका बहुत प्रभाव है और कोई भी उनकी बात नहीं सुनेगा।

सैम मानेकशॉ ने जब इंदिरा गांधी को कहा था, ‘मैं तैयार हूं स्वीटी’

घटना के बाद दोनों पति-पत्नी बहुत मुश्किल से तासगांव पुलिस स्टेशन तक पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। महिला ने प्राथमिकी में आठ में से चार लोगों का नाम दर्ज करवाया।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

जानकारी के मुताबिक घटना के 48 घंटे बाद तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने इसमें हस्तक्षेप किया है। आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने सांगली के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है और व्यक्तिगत रूप से मामले की जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट जमा करने को कहा है।


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

नौकरी दिलाने के बहाने गर्भवती महिला से 8 लोगों ने किया गैंगरेप

pregnant-woman-gangraped-in-maharastra
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts