पटना। बिहार के मुंगेर जिले में 3 साल की छोटी बच्ची बोरवेल में गिर गई है। बच्ची का नाम सना है। बच्ची को बचाने के लिए जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की तरफ से युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की तरफ से ये अभियान पिछले 15 घंटों से चल रहा है।
जिला प्रशासन के मुताबिक, बच्ची को लगातार बोरवेल में ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है। बच्ची अभी ठीक है। जिस गड्ढे में बच्ची गिरी है, उसकी गहराई 44 फीट बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची मंगलवार की शाम को घर के पास में ही खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची घर के पास ही में इस बोरवेल में गिर गई। बताया जा रहा है कि सना अपने नानी के घर पर आई हुई थी।
बच्ची की सेहत पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। स्थानीय सदर अस्पताल के डॉ फैज़ मौके पर मौजूद हैं। एसडीआरएफ की टीम लगातार सीसीटीवी के जरिए बच्ची पर नज़र बनाए हुए हैं। बच्ची को बचाने के लिए गड्ढा खुदाई का कार्य चल रहा है। इसके लिए 50 मजदूरों को लगाया गया है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































