बुराड़ी कांड: आत्मा को खुश करने में गयी 11 लोगों की जान

सपना यादव, नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 सदस्यों के रहस्यमयी मौत का राज सामने आया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक घर से मिली डायरी में लिखा मिला मौत का मंजर। 11 साल पहले 2007 में इस परिवार में भोपाल सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही इस परिवार के छोटे बेटे ललित के अंदर अपने पिता की आत्मा आने लगी थी।

पिता की आत्मा आने के बाद परिवार में फैसले ललित ही लेने लगा। ललित ने घर के सदस्यों को पिता की आत्मा आने की बात कहकर अपने वश में कर लिया था। परिवार के सभी सदस्यों ने यह बात मान भी ली थी कि ललित के अंदर उसके पिता की आत्मा आती है। फिर सभी सदस्य ललित के कहे अनुसार कार्य करने लगे। जो कोई सदस्य ललित की बात मानने से इंकार करता था उसे ललित अपने पिता की आत्मा का वास्ता देकर चुप करा देता था।

घर के सभी सदस्य ललित की बात धीरे-धीरे मानने लगे थे। इसके बाद घर के सदस्यों की पूरी दिनचर्या ललित के प्लालिंग के अनुसार चलने लगी। घर के सभी सदस्यों का हर काम निर्धारित था। पुलिस सूत्रों से पता लगा है कि इस घर के अंदर से 11 रजिस्टर मिले हैं और उनको पढ़ने से पता लगा कि परिवार का खुदकुशी करने का कोई इरादा नहीं था।

बता दें कि बीते दिनों दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की आत्महत्या के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना के बाद इलाके के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था कि ये कैसे संभव हो सकता है कि घर के सभी सदस्य एक साथ आत्महत्या कर ले। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और धीरे-धीरे मौत के रहस्यों पर से पर्दा उठ रहा है।

लेकिन दूसरी तरफ इस परिवार के करीबी परिजन का कहना था कि यह परिवार अंधविश्वास जैसी चीजों में विश्वास नहीं रखता था। उनका कहना है यह मामला हत्या का हो सकता है। लेकिन पुलिस जांच के बाद सभी बातों का खुलासा धीरे-धीरे हो रहा है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

बुराड़ी कांड: आत्मा को खुश करने में गयी 11 लोगों की जान

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts