हनुमान जी की आराधना और हनुमान चालीसा के पाठ से मिलते हैं ये 5 बड़े लाभ

हनुमान जी की आराधना से क्या लाभ होता है?

हिंदू धर्म में हनुमान जी को शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक माना जाता है। मंगलवार और शनिवार का दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करने से हर तरह की परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-शांति का वास होता है।

हनुमान जी की आराधना से होते हैं ये लाभ

हनुमान जी की पूजा और आराधना करने से व्यक्ति भय से मुक्त हो जाता है। मंगलवार के दिन खासतौर पर हनुमान जी की पूजा की जाती है। इस दिन विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा करने से कई लाभ मिलते हैं।

भय और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति

हनुमान चालीसा के नियमित पाठ से व्यक्ति के मन से भय दूर होता है। इसके लिए नीचे के चौपाई का नियमित पाठ करें। चौपाई- ‘भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे’। इस चौपाई को पढ़ते हुए जब हम हनुमान जी का ध्यान करते हैं तो सभी नकारात्मक शक्तियां और बुरी ऊर्जा दूर हो जाती हैं।

रोगों से राहत और स्वास्थ्य लाभ

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी रोग से पीड़ित है तो उसे नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। चौपाई- ‘नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा’। यह चौपाई रोगों से लड़ने की शक्ति देती है।

धन संबंधी समस्याओं का समाधान

हनुमान जी को अष्ट सिद्धि और नव निधि का दाता कहा गया है। भक्त भाव से की गई पूजा और पाठ से धन की कमी धीरे-धीरे दूर होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। यदि आप पैसों किल्लत से जूझ रहे हैं तो हनुमान जी की पूजा करें।

साहस और आत्मविश्वास की प्राप्ति

हनुमान जी की आराधना से मानसिक बल और आत्मविश्वास बढ़ता है। जीवन की कठिनाइयों और चुनौतियों से लड़ने की शक्ति मिलती है और मनोबल मजबूत होता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Vidur Niti

Vidur Niti: मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो अपनाएं ये 3 आदतें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी

महात्मा विदुर का मानना था कि धन और सम्मान की शुरुआत हमेशा अच्छे कर्मों से…

Jun 15, 2026
Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026

शनि दोष और साढ़ेसाती से राहत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की साढ़ेसाती और ढैया को जीवन का सबसे कठिन समय माना जाता है। इस अवधि में व्यक्ति को मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान और रिश्तों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन मान्यता है कि शनिवार को श्रद्धा और भक्ति भाव से हनुमान जी की पूजा करने और हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से शनि देव का प्रकोप शांत होता है।

हनुमान जी को शनि देव का परम मित्र माना गया है और इसलिए उनकी कृपा से शनि की पीड़ा काफी हद तक कम हो जाती है। भक्तों का विश्वास है कि ऐसा करने से जीवन में स्थिरता, सुख-शांति और समृद्धि आती है तथा व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों से उबरने की शक्ति प्राप्त होती है।

हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं रखता बल्कि यह हमारे मन और जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। भक्ति भाव से किए गए पाठ से हर बाधा और कष्ट दूर होते हैं।

📌 डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक विश्वासों पर आधारित है। किसी भी विशेष स्थिति के लिए संबंधित विद्वान या विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

हनुमान जी की आराधना और हनुमान चालीसा के पाठ से मिलते हैं ये 5 बड़े लाभ

हनुमान जी की आराधना से क्या लाभ होता है?
Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

Related Posts