Monsoon Skin Care: बारिश में बढ़ती स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा, लाल मसूर दाल का यह फेस पैक देगा नेचुरल ग्लो

Monsoon Skin Care

Monsoon Skin Care: बारिश के मौसम में नमी और पसीना बढ़ जाने से चेहरे पर गंदगी जमने लगती है। नतीजा होता है मुंहासे, रैशेज, फंगल इंफेक्शन और एलर्जी। स्किन को साफ और सूखा रखना बेहद जरूरी है ताकि इन परेशानियों से बचा जा सके। इसके लिए घर में मौजूद लाल मसूर की दाल से बना फेस पैक कमाल कर सकता है। यह न सिर्फ स्किन को साफ करता है बल्कि उसे नेचुरल ग्लो भी देता है।

फेस पैक बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस पैक को तैयार करने के लिए आपको चाहिए लाल मसूर दाल का पाउडर, मुल्तानी मिट्टी, नींबू का रस, शहद और आलू का रस। आलू का रस बनाने के लिए आलू को अच्छी तरह धोकर कद्दूकस करें और हाथ से निचोड़कर उसका रस अलग निकाल लें।

कैसे बनाएं फेस पैक

एक कटोरी में मसूर दाल का पाउडर लें और उसमें आलू का रस, नींबू का रस, मुल्तानी मिट्टी और शहद मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार करें। यह पैक आपकी स्किन से गंदगी हटाने के साथ-साथ उसे तरोताजा और ग्लोइंग बनाता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

पैक लगाने का सही तरीका

फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को धोकर साफ कर लें। फिर हल्के गीले चेहरे और गर्दन पर यह मास्क लगाएं। इसे 15 मिनट या आधा सूखने तक लगा रहने दें, फिर साफ पानी से धो लें। एक बार लगाने पर ही स्किन साफ, दाग-धब्बे कम और झुर्रियां हल्की नजर आने लगेंगी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Monsoon Skin Care: बारिश में बढ़ती स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा, लाल मसूर दाल का यह फेस पैक देगा नेचुरल ग्लो

Monsoon Skin Care
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts