Highlights:
- 15,000 ड्रोन मिलेंगे महिला स्वयं सहायता समूहों को
- केंद्र सरकार देगी 8 लाख रुपये की वित्तीय सहायता
- योजना के लिए 1261 करोड़ रुपये का बजट मंजूर
Highlights:
- 15,000 ड्रोन मिलेंगे महिला स्वयं सहायता समूहों को
- केंद्र सरकार देगी 8 लाख रुपये की वित्तीय सहायता
- योजना के लिए 1261 करोड़ रुपये का बजट मंजूर
Namo Drone Didi Scheme: लोकसभा (Lok Sabha) में बुधवार को नमो ड्रोन दीदी (Namo Drone Didi) योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने सदन में बताया कि सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) को 15,000 ड्रोन उपलब्ध कराने के लिए 1261 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। यह योजना 2023-24 से 2025-26 तक चलेगी और इसे Central Sector Scheme के रूप में लागू किया जाएगा।
महिलाओं को मिलेगी तकनीकी ताकत
इस योजना का मकसद खेती में ड्रोन तकनीक (Drone Technology) का उपयोग बढ़ाना है। इससे फसल की उपज बढ़ेगी और लागत घटेगी। इस योजना से महिला समूहों की आमदनी में इजाफा होगा। साथ ही महिलाओं को ड्रोन सेवा प्रदाता (Drone Service Provider) के रूप में रोजगार भी मिलेगा।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा मुफ्त और बेहतर एजुकेशन
छत्तीसगढ़ में अब श्रमिकों के बच्चों को भी अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।…

Post Office FD Vs NSC कौन सा निवेश बेहतर, जानें ब्याज दर से लेकर टैक्स फायदे तक सबकुछ
Post Office FD Vs NSC: जब भी सुरक्षित निवेश (Safe Investment) की बात आती है…

Matrabhumi Yojana: ये योजना अमर कर देगी आपके पुरखों का नाम, पूरा गांव करेगा वाहवाही
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मातृभूमि योजना की शुरुआत की है। इसके तहत कोई भी…
ठाकुर ने बताया कि ड्रोन पैकेज की कुल लागत पर 80% तक केंद्र सरकार सहयोग देगी। हर SHG को अधिकतम 8 लाख रुपये तक की सेंट्रल फाइनेंशियल असिस्टेंस (CFA) दी जाएगी। इससे महिला समूह ड्रोन खरीद सकेंगे और अपने गांवों में कृषि सेवा दे सकेंगे।
ट्रेनिंग भी होगी साथ में
हर चयनित समूह की एक महिला सदस्य को 15 दिनों का ड्रोन पायलट प्रशिक्षण मिलेगा। इसके अलावा अन्य सदस्य और उनके परिवार वालों को 5 दिनों का सहायक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे तकनीक का बेहतर इस्तेमाल हो सके।
ताजा खबरें 😄👇

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान
लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार
भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…
सरकार का मानना है कि इस योजना से खेती में सटीक छिड़काव (Precision Spraying), उपज की निगरानी (Monitoring) और कीट नियंत्रण (Pest Control) जैसे काम आसान हो जाएंगे। इससे समय भी बचेगा और उत्पादन भी बढ़ेगा।
ग्रामीण महिलाओं को नया अवसर
Namo Drone Didi Scheme से खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं जुड़ेंगी। इससे उन्हें नई तकनीक सीखने, रोजगार पाने और आर्थिक रूप से सशक्त होने का मौका मिलेगा। यह महिला सशक्तिकरण (Women Empowerment) की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
Namo Drone Didi Scheme का लाभ कैसे लें?
सबसे पहले आपको किसी पंजीकृत महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य होनी चाहिए। यह समूह राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) के तहत रजिस्टर्ड होना चाहिए। इस योजना का संचालन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है, लेकिन राज्य सरकार और कृषि विभाग के ज़रिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होती है।
स्थानीय ब्लॉक कार्यालय, कृषि विभाग या राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय से संपर्क करें। SHG की तरफ से एक प्रस्ताव (Proposal) बनाकर सबमिट करना होता है जिसमें ड्रोन खरीदने और संचालन की योजना बताई जाती है। पैसा सीधे SHG के खाते में आता है जिससे ड्रोन को खरीदा जा सकता है।
चयनित समूह की एक महिला सदस्य को 15 दिन की ड्रोन पायलट ट्रेनिंग दी जाएगी। अन्य सदस्यों और उनके परिवार वालों को 5 दिन की सहायक ड्रोन हैंडलिंग ट्रेनिंग भी दी जाएगी। ये ट्रेनिंग मान्यता प्राप्त संस्थानों या कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा दी जाती है।
Namo Drone Didi Scheme के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- SHG का पंजीकरण प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- समूह की सदस्यों की सूची
- आधार कार्ड, पहचान पत्र
- प्रस्ताव पत्र (Proposal for drone purchase & usage)
- आवेदन पत्र (Form) – स्थानीय कृषि विभाग से मिलेगा
ड्रोन का उपयोग खेतों में कीटनाशक, खाद छिड़काव, फसल की निगरानी आदि के लिए होगा। SHG महिलाएं अपने इलाके के किसानों को ये सेवाएं देकर रोजगार और आमदनी कमा सकती हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































