सावन 2025 में कब हैं एकादशी व्रत? जानें तिथि, महत्व और व्रत पारण का समय

सावन एकादशी व्रत

Sawan Ekadashi 2025 Vrat Dates and Time: सावन का पावन महीना इस बार 11 जुलाई 2025 से शुरू हो रहा है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, लेकिन इस दौरान भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। खासतौर पर एकादशी व्रत (Ekadashi Vrat) सावन में पुण्य फल देने वाला माना गया है।

सावन में एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त

शास्त्रों के अनुसार, सावन माह में एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सावन 2025 में दो एकादशी व्रत पड़ रहा है। कामिका एकादशी और पुत्रदा एकादशी। आइए जानते हैं इनकी तारीखें, महत्व और व्रत पारण का शुभ मुहूर्त।

1. कामिका एकादशी 2025

  • व्रत तिथि प्रारंभ: 20 जुलाई 2025, दोपहर 12:12 बजे
  • व्रत तिथि समाप्त: 21 जुलाई 2025, सुबह 09:38 बजे
  • व्रत रखा जाएगा: 21 जुलाई (उदया तिथि के अनुसार)
  • व्रत पारण: 22 जुलाई 2025
  • पारण का शुभ मुहूर्त: सुबह 05:37 से 07:05 बजे तक

2. पुत्रदा एकादशी 2025

  • व्रत तिथि प्रारंभ: 04 अगस्त 2025, सुबह 11:41 बजे
  • व्रत तिथि समाप्त: 05 अगस्त 2025, दोपहर 01:12 बजे
  • व्रत रखा जाएगा: 05 अगस्त (उदया तिथि के अनुसार)
  • व्रत पारण: 06 अगस्त 2025
  • पारण का शुभ मुहूर्त: सुबह 05:45 से 08:26 बजे तक

एकादशी व्रत का धार्मिक महत्व

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा और नियमपूर्वक एकादशी का व्रत करता है, उसे सभी पापों से मुक्ति (freedom from sins) मिलती है और अंत में वह बैकुंठ धाम (Vaikuntha Dham) को प्राप्त करता है। सावन के पवित्र महीने में यह व्रत करने से पुण्य और भी अधिक बढ़ जाता है। यह माह स्वयं भगवान शिव का प्रिय माना गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में चुनरी देखना

सपने में चुनरी और सिंदूर देखना देता है ऐसा संकेत, जानें क्या होता है मतलब?

सपने में चुनरी और लाल सिंदूर कई लोगों को दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के…

Jan 16, 2026
बुधादित्य राजयोग

मकर संक्रांति पर बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा मोड़

मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का…

Jan 13, 2026
सपने में राधा कृष्ण को देखना

सपने में राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा की जोड़ी को देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में राधा कृष्ण की जोड़ी को देखना बहुत ही शुभ होता है। राधा रानी…

Jan 11, 2026


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

सावन 2025 में कब हैं एकादशी व्रत? जानें तिथि, महत्व और व्रत पारण का समय

सावन एकादशी व्रत
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts