PM आवास योजना: मकान नहीं बनाने वाले 650 लाभुकों पर होगी कार्रवाई, 15 दिन की डेडलाइन

PM आवास योजना: मकान नहीं बनाने वाले 650 लाभुकों पर होगी कार्रवाई

Highlights:

  • 650 से अधिक लाभुकों ने पैसा लेकर भी मकान नहीं बनाया
  • नगर निगम ने वार्डों में अभियान चलाकर की जांच
  • 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश

Highlights:

  • 650 से अधिक लाभुकों ने पैसा लेकर भी मकान नहीं बनाया
  • नगर निगम ने वार्डों में अभियान चलाकर की जांच
  • 15 दिन में निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY) के तहत राशि लेकर भी मकान निर्माण नहीं कराने वाले लाभुकों की अब खैर नहीं। मुजफ्फरपुर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए ऐसे लाभुकों को चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो न सिर्फ योजना की राशि वापस ली जाएगी बल्कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

टीम ने घर-घर जाकर की जांच

बुधवार को नगर निगम ने इंजीनियर और पुलिस बल के साथ अभियान चलाकर शहर के कई वार्डों में करीब दो दर्जन लाभुकों के घरों की जांच की। मकानों की वर्तमान स्थिति को देखा गया। जिन लाभुकों ने राशि लेकर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया या आधा-अधूरा छोड़ दिया, उन्हें सख्त चेतावनी दी गई है कि वे एक महीने के भीतर मकान निर्माण पूरा करें।

650 से अधिक लाभुकों के मकान अधूरे

नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने बताया कि पहले फेज में 2451 लाभुकों का चयन हुआ था, जिनमें से 1800 लोगों ने अपना मकान बना लिया है। लेकिन लगभग 650 लाभुक ऐसे हैं, जिन्होंने प्रथम और द्वितीय किस्त (करीब डेढ़ लाख रुपये) लेने के बाद भी घर नहीं बनाया। अब इनसे राशि की वसूली की जाएगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

दूसरे फेज में मिलेंगे 2.5 लाख रुपये

नगर निगम ने जानकारी दी कि दूसरे फेज में योजना को PM Awas Yojana 2.0 के तहत लागू किया जाएगा। इसमें लाभुकों को ढाई लाख रुपये दिए जाएंगे – जिसमें प्रथम और द्वितीय किस्त में एक-एक लाख और तृतीय किस्त में 50 हजार रुपये मिलेंगे। लेकिन यह लाभ उन्हीं को मिलेगा, जिन्होंने पहले फेज का काम पूरा किया हो।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

PM आवास योजना: मकान नहीं बनाने वाले 650 लाभुकों पर होगी कार्रवाई, 15 दिन की डेडलाइन

PM आवास योजना: मकान नहीं बनाने वाले 650 लाभुकों पर होगी कार्रवाई
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts