भारत की जवाबी कार्रवाई से हिल गया पाकिस्तान, CM योगी बोले – अब कोई रहम नहीं!

भारत की जवाबी कार्रवाई से हिल गया पाकिस्तान, CM योगी बोले – अब कोई रहम नहीं!

पाकिस्तान पर सीएम योगी ने तीखा हमला बोलते हुए पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि उसकी आतंकवाद के प्रति खुली समर्थन नीति के कारण अब वह अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने यह बयान महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया।

इस अवसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान की नापाक हरकतों और भारत की कड़ी प्रतिक्रिया पर बात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान न केवल आतंकवादियों को संरक्षण देता है, बल्कि अब वह सीधे तौर पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो गया है।

अपने वजूद के लिए जूझ रहा पाक

सीएम योगी ने लोगों को ध्यान दिलाया कि भारत की कार्रवाई में मारे गए आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और राजनीतिज्ञों की मौजूदगी ने दुनिया की आंखें खोल दी हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि पाकिस्तान अब अपने वजूद के लिए जूझ रहा है।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बर्बर हमले ने हर भारतीय के मन को झकझोर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेनाओं ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। इससे पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग पड़ गया है और कराहता हुआ नजर आ रहा है।

नागरिकों को सावधान रहने की अपील

सीएम योगी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहें और भारतीय सेनाओं का मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी की जिम्मेदारी है कि हम अपनी सेनाओं के साथ खड़े हों और शरारतपूर्ण कार्रवाइयों को बेनकाब करें। केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमें एकजुट होकर कार्य करना है। सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि भारत हर हाल में विजयी है और रहेगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की वीरता को याद करते हुए कहा कि उनकी जयंती आज के चुनौतीपूर्ण समय में नई प्रेरणा देती है। उन्होंने हल्दीघाटी की ऐतिहासिक लड़ाई का भी उल्लेख किया जहां महाराणा ने वनवासियों और गिरिवासियों की सेना के साथ अकबर की विशाल सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

बता दें कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने हवाई हमले किए। इन हमलों में दोनों ही स्थानों पर सभी आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया गया।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

भारत की जवाबी कार्रवाई से हिल गया पाकिस्तान, CM योगी बोले – अब कोई रहम नहीं!

भारत की जवाबी कार्रवाई से हिल गया पाकिस्तान, CM योगी बोले – अब कोई रहम नहीं!
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts