Best Food for Summer: गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए हमें क्या-क्या खाना चाहिए? गर्मियों का मौसम अपने साथ तपती धूप, उमस और थकान लेकर आता है। इस मौसम में शरीर का तापमान संतुलित रखना और डिहाइड्रेशन से बचना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए हमें अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो शरीर को ठंडक प्रदान करें। आइए जानते हैं कि गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए हमें क्या-क्या खाना चाहिए और कैसे ये हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।
Best Food for Summer: गर्मियों में खाने यह चीजें
1. तरल पदार्थों का सेवन
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए पानी को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाएं। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नारियल पानी का भी सेवन करना चाहिए। नारियल पानी एक प्राकृतिक पेय पदार्थ है जो इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और शरीर को तुरंत ठंडक देता है। नींबू पानी का सेवन भी फायदेमंद होता है। इसमें थोड़ा नमक और शहद मिलाकर पीने से गर्मी से राहत दिलाने में कारगर होती है। इसका सेवन करने से शरीर में खनिजों की कमी भी पूरी होती है।
2. मौसमी फल का सेवन
गर्मियों में मौसमी फल हमारे लिए प्रकृति का वरदान होते हैं। तरबूज और खरबूजा जैसे फल पानी से भरपूर होते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। तरबूज में 90% से अधिक पानी होता है जो डिहाइड्रेशन से बचाता है। आम का पना का सेवन भी किया जा सकता है। यह कच्चे आम से बनाया जाता है। यह गर्मी से राहत देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर करता है।
इसके अलावा संतरा, अनार और अंगूर जैसे फल भी गर्मियों में खाए जा सकते हैं। यह फल शरीर को विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करते हैं जो त्वचा और स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी हैं।
3. हरी सब्जियों का सेवन
गर्मियों में हल्की और पानी से भरपूर सब्जियाँ खाना चाहिए। खीरा, लौकी, टमाटर और पालक का सेवन फायदेमंद होता है क्यों कि यह सब्जियाँ शरीर को ठंडक देती है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है जो इसे गर्मियों में खाने के लिए बेहतर बनाती है। लौकी का सूप या सब्जी का सेवन भी गर्मियों में राहत प्रदान करता है। यह शरीर का तापमान नियंत्रित करने में भी मदद करती है। इन्हें सलाद या हल्के मसालों के साथ पकाकर खाया जा सकता है।
4. दही और दही से बने पदार्थ का सेवन
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा
गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से
समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…
दही गर्मियों में शरीर को कई तरीके से फायदे पहुंचाता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और शरीर को ठंडक देते हैं। छाछ या लस्सी पीना भी गर्मी से बचने का शानदार तरीका है। छाछ में पुदीना, जीरा और काला नमक मिलाकर पीने से स्वाद के साथ-साथ ताजगी भी मिलती है। दही को फल या सब्जियों के साथ रायता बनाकर भी खा सकते हैं।
5. हल्के अनाज और बीज का सेवन
गर्मियों में भारी और तैलीय भोजन से बचना चाहिए। इसके बजाय आप सत्तू, जौ और बाजरे जैसे हल्के अनाज खाएं। सत्तू का शरबत बिहार और उत्तर प्रदेश में काफी लोकप्रिय है। यह शरीर को ठंडक देता है और पेट को भरा हुआ रखता है। चिया बीज और साबूदाना भी गर्मियों के लिए अच्छे विकल्प हैं। चिया बीज को पानी में भिगोकर या जूस में मिलाकर पीने से शरीर की पानी की कमी नहीं होती है।
6. पुदीना और जड़ी-बूटियों का सेवन
पुदीना गर्मियों में ठंडक देने वाली सबसे प्रभावी जड़ी-बूटी है। इसे चटनी, शरबत या सलाद में इस्तेमाल किया जा सकता है। सौंफ भी शरीर को शीतलता प्रदान करती है और भोजन के बाद इसे चबाने से मुंह की गर्मी कम होती है। तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर या पानी में मिलाकर पीना भी गर्मी से राहत देता है।
सावधानियाँ
गर्मियों में मसालेदार, तला हुआ और अधिक नमक वाला भोजन कम खाएं। कैफीन और शराब से भी इस समय दूरी बनाकर रखें। यह डिहाइड्रेशन को बढ़ा सकता है। भोजन को हल्का और ताजा रखें ताकि पाचन पर अधिक जोर न पड़े।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।



























