Neeraj Chopra Himani Mor Marriage: भारत के स्टार एथलीट और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अपनी निजी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है। डबल ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने खिलाड़ी हिमानी मोर के साथ विवाह कर लिया है। यह शादी बेहद सादगी और गोपनीयता के साथ हुई, जिसकी जानकारी नीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी।
नीरज ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया।”
शादी का आयोजन और लोकेशन
यह डेस्टिनेशन वेडिंग हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक खूबसूरत रिजॉर्ट में संपन्न हुई। शादी में सिर्फ 66 लोग शामिल थे, जिनमें परिवार के सदस्य और कुछ खास करीबी दोस्त शामिल थे। हालांकि शादी की तैयारी कई दिनों से चल रही थी लेकिन इसकी भनक न तो मीडिया को लगी और न ही फैंस को। नीरज के परिवार ने शादी को बेहद निजी रखा।
हिमानी मोर का परिचय
हिमानी मोर भी खेल जगत से जुड़ी हैं और सोनीपत की रहने वाली हैं। उनकी और नीरज की जोड़ी ने खेल जगत में एक नई खुशी का माहौल बनाया है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार बना चैंपियन
भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब…

मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास – जानिए वजह, करियर और पर्सनल लाइफ
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने आखिरकार टी20 इंटरनेशनल…

इंडिया बनाम पाकिस्तान WCL 2025 मुकाबला रद्द, खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार किया
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच…

Neeraj Chopra: भारत के गौरव
पानीपत के खंडरा गांव के रहने वाले Neeraj Chopra न केवल ट्रैक एंड फील्ड के सुपरस्टार हैं बल्कि वह भारत के पहले एथलीट हैं जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक (टोक्यो और पेरिस) में पदक जीते हैं। लो प्रोफाइल रहने वाले नीरज ने इस खास पल को अपने फैंस के साथ साझा किया, जिससे खेल जगत और उनके चाहने वालों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
नीरज के चाचा भीम सिंह ने शादी की पुष्टि करते हुए कहा कि परिवार इस खुशी के मौके पर बेहद उत्साहित है। नीरज के फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए उनके नए जीवन की शुभकामनाएं दी हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































