Jio Coin क्या है? भारत की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी पहली क्रिप्टोकरेंसी जियो कॉइन (Jio Coin) लॉन्च करके ब्लॉकचेन और डिजिटल मुद्रा के क्षेत्र में प्रवेश किया है। यह इनाम-आधारित टोकन पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर काम करता है और उपयोगकर्ताओं को डिजिटल अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। जियो का लक्ष्य इस क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देना और उपयोगकर्ताओं को उनके इंटरनेट उपयोग पर पुरस्कार प्रदान करना है।
जियो कॉइन की विशेषताएं और कार्यप्रणाली
जियो कॉइन पॉलीगॉन ब्लॉकचेन पर आधारित एक इनाम टोकन है। उपयोगकर्ता इसे JioSphere ब्राउज़र का उपयोग करके कमा सकते हैं। यह टोकन रिलायंस जियो के इकोसिस्टम में कई सेवाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे:
- मोबाइल रिचार्ज
- रिलायंस स्टोर्स में शॉपिंग
- विशेष सेवाओं और सुविधाओं तक पहुंच
Jio Coin कैसे प्राप्त करें?
अभी के लिए जियो कॉइन को सीधा खरीदा नहीं जा सकता। इसे कमाने के लिए उपयोगकर्ताओं को अपने Android या iOS डिवाइस पर JioSphere ब्राउज़र डाउनलोड करना होगा और अपने जियो नंबर से लॉगिन करना होगा।
भविष्य में यह उम्मीद की जा रही है कि जियो कॉइन को MyJio ऐप या प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज जैसे Zebpay और Koinex पर खरीदने और बेचने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
जियो कॉइन की अनुमानित कीमत
हालांकि जियो कॉइन की आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं हुई है। अनुमान है कि इसकी प्रारंभिक कीमत लगभग ₹43.30 ($0.5) प्रति टोकन हो सकती है। जैसे-जैसे जियो कॉइन का उपयोग बढ़ेगा, इसकी मांग और मूल्य में वृद्धि की संभावना है। इस टोकन का उपयोग जियोमार्ट, रिलायंस गैस स्टेशन और अन्य रिलायंस सेवाओं के लिए भी किया जा सकेगा।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति
Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से
Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया
Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…
वेब3 और जियो कॉइन का भविष्य
जियो कॉइन भारतीय बाजार में वेब3 टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है। रिलायंस जियो के 450 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ यह क्रिप्टोकरेंसी और ब्लॉकचेन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा। जियो का यह कदम भारतीय कंपनियों को डिजिटल मुद्रा के क्षेत्र में नई संभावनाएं प्रदान कर सकता है।
भारत में क्रिप्टोकरेंसी की चुनौतियां
भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर 30% कर और 1% टीडीएस जैसी चुनौतियां मौजूद हैं। हालांकि रिलायंस का पॉलीगॉन के साथ सहयोग भारतीय डिजिटल मुद्रा के लिए सकारात्मक वातावरण बनाने में सहायक हो सकता है। जियो कॉइन और पॉलीगॉन की साझेदारी दोनों कंपनियों के लिए फायदेमंद है।
पॉलीगॉन का स्केलेबल और कम लागत वाला ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर का लाभ जियो को मिलेगा। वहीं प्लेटफॉर्म पर बढ़ती गतिविधियां और नए उपयोगकर्ता का लाभ पॉलीगॉन को मिलेगा। यह साझेदारी एथेरियम के पारिस्थितिकी तंत्र को भी मजबूत बनाएगी जिससे तकनीकी विकास को बल मिलेगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































