Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारी बारिश से चार राज्य मार्ग बंद, चार जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश

भारत का पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में भारी बारिश से चार राज्य मार्गों को बंद कर दिया गया है। राज्य की आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, बंद मार्गों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि चार राज्य मार्गों के अलावा राज्य के 87 अलग-अलग मार्ग को भी बंद कर दिया गया है।

बारिश की वजह से देहरादून जिले के दूधली-मोथरोवाला मार्ग में मलबा जमा हो गया था। यहां पर सीवर लाइन की खुदाई का काम हो रहा था, इसके चलते मार्ग में जगह-जगह पानी भरने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई।

सीवर लाइन की खुदाई के काम के चलते कई जगह पर मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। इस कारण दूधली होते हुए देहरादून जाने और फिर वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए मुश्किल में बढ़ गई हैं। इस वजह से राज्य के स्थानीय लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग की इस हालात से इलाके में स्थिति बरसात के मौसम में काफी कठिन हो गई है और दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है।

उत्तरकाशी में 7 मार्ग बंद

राज्य की आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, देहरादून जिले में एक राज्य मार्ग और 6 ग्रामीण मार्ग तथा उत्तरकाशी जिले में एक राज्य मार्ग और 6 ग्रामीण मार्ग बंद है। पिथौरागढ़ जिले में एक बॉर्डर और 18 ग्रामीण मार्ग तथा नैनीताल जिले में एक राज्य और 6 ग्रामीण मार्ग सड़क पर मलबा के कारण बंद पड़े हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

उधम सिंह नगर जिले में एक राज्य मार्ग और 10 ग्रामीण मार्ग, अल्मोड़ा जिले में एक ग्रामीण मार्ग, चमोली जिले में 23 और टिहरी में 9 ग्रामीण मार्ग बंद है। अधिकारियों द्वारा बंद मार्गों को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में गुरुवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के बागेश्वर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को बागेश्वर जिले के कई हिस्सों में मूसलाधार भारी बारिश हो सकती है। यहां पर इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि बुधवार को देहरादून में बादल जमकर बरसे। सुबह के समय हल्की बारिश हो रही थी लेकिन दोपहर होते-होते बारिश तेज हो गई। देहरादून में बारिश की वजह से कई जगहों पर जल जमाव और कीचड़ की स्थिति पैदा हो गई। इस वजह से छुट्टी के समय स्कूली बच्चों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारी बारिश से चार राज्य मार्ग बंद, चार जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts