चीन डोकलाम से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार, भारत 250 मीटर पीछे भेजने पर अड़ा

China ready withdraw 100 meters Docmal

नई दिल्ली। डोकलाम सेक्टर में भारत और चीन के बीच लगातार बढ़ रही तनातनी के बीच चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी विवादित जगह से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार हो गई है। हालांकि भारत की मांग है कि चीन की सेना डोकलाम सेक्टर से 250 मीटर पीछे हटे। दूसरी ओर पिछले कुछ सप्ताह से चीनी मीडिया सार्वजनिक रूप से भारत को जंग की धमकी दे रहा है। चीनी अखबार चाइना डेली और ग्लोबल टाइम्स लगातार कह रहे हैं कि भारत डोकलाम से सैनिक वापस बुलाए, अन्यथा युद्ध के लिए तैयार रहे।

Read Also: बिहार पहुंचे शरद यादव, पटना पहुंचते ही दे दी जदयू को ऐसी नसीहत

चीनी अखबार ने धमकी दी है कि भारत के साथ सैन्य संघर्ष की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। चीनी सीमा एवं महासागर मामलों के डिप्टी डायरेक्टर जनरल वांग वेनली कश्मीर और उत्तराखंड में घुसने की धमकी दे चुके हैं। हालांकि फिलहाल चीनी सेना डोकलाम से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार हो गई है। भारतीय सेना चाहता है कि चीनी सेना डोकलाम से 250 मीटर पीछे हटे।

Read Also: गुजरात में 12 शेरों के बीच महिला ने दिया बच्चे को जन्म

इससे पहले ग्लोबल टाइम्स में आधिकारिक रूप से खबर आई थी कि चीन ने डोकलाम से पीछे हटने से इंकार कर दिया है। लेकिन चीनी सेना का ताजा बयान यह दर्शाता है कि दोनों देशों की सेनाएं युद्ध के बजाय विवादित क्षेत्र से पीछे हटने जा रही है। हालांकि चीन की तरफ से आई इस तरह की बयानबाजी में विरोधाभास दिख रहा है। एक तरफ जहां रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की सेना ने डोकलाम के नजदीक 80 टेंट लगा लिए हैं, वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि चीनी सेना डोकलाम से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार है।

Read Also: चीन ने फिर दिया धमकी, भारत नहीं हटा पीछे तो होगा युद्ध

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

खबर है कि डोकलाम से सटे इलाकों में चीन ने पूरी बटालिन की तैनाती नहीं की है। यहां पर भारत के 350 सैनिकों के मुकाबले चीन ने 300 सैनिक तैनात किये हैं। इस क्षेत्र में भारतीय सैनिक के 30 टेंट मौजूद है।

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

चीन डोकलाम से 100 मीटर पीछे हटने को तैयार, भारत 250 मीटर पीछे भेजने पर अड़ा

China ready withdraw 100 meters Docmal
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts