क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा? UNGA के बयान से दुनिया के होश उड़े

UNGA ने पहली बार कहा है कि दुनिया के मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा लगता है कि तीसरा विश्व युद्ध के आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
तीसरा विश्व युद्ध

दुनिया के कई देशों में लगातार युद्ध के हालात को देखते हुए तीसरी विश्व युद्ध की आशंका को लगातार बल मिल रहा है। हाल ही में रूस यूक्रेन युद्ध, इसराइल हमास युद्ध, पाकिस्तान ईरान संघर्ष और चीन ताइवान के बीच तनाव तथा पश्चिमी एशिया में बढ़ते संघर्ष के खतरों को देखते हुए ऊंगा के आधिकारिक बयान ने दुनिया के होश उड़ा दिए हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार कहा है कि दुनिया के मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा लगता है कि तीसरा विश्व युद्ध के आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष फ्रांसिस ने कहा कि लाल सागर में स्थिति बेहद ही परेशान करने वाली है और इसके बिगड़ने की आशंका बढ़ती जा रही है।

मीडिया से बातचीत में फ्रांसिस ने संघर्ष के प्रति क्षेत्रीकरण को लेकर आगाह किया है और तीसरे विश्व युद्ध की आशंका को खारिज नहीं किया है। बता दें कि अभी दुनिया के कई देशों के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध की भयावह तस्वीर देखने को मिल रही है। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के बाद दुनिया के कई देशों की स्थिति बेहद ही खराब हो गई है।

अफ्रीकी महाद्वीप के कई देशों की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई है। फ्रांसिस ने गाजा में संघर्ष के लिए दो राष्ट्र समाधान के लिए भारत के आह्वान की सराहना की और कहा कि दिल्ली अत्यधिक जिम्मेदार, व्यवहारिक, समझदार और आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि लाल सागर में होटियों द्वारा की जा रही इस कार्रवाई में तीसरे पक्ष मदद कर रहे हैं। यह बहुत ही हानिकारक और खतरनाक है।

यूएनएससी में स्थाई सदस्यता के लिए भारतीय पक्ष की सराहना

की संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष राजनीतिक ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ व्यापक बातचीत की और गज की स्थिति, यूक्रेन में संघर्ष और संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका तथा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सदस्यता के लिए सुधार के लिए जोर दिया।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज दोपहर नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष दिनेश फ्रांसिस का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हमारी जी20 अध्यक्षता और वॉइस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट्स के लिए उनकी सकारात्मक भावनाएं उल्लेखनीय थीं। उन्होंने बहू पक्ष बात को मजबूत किया है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में विशेष कर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तत्काल सुधार की आवश्यकता पर उनके रुख की सराहना की। गजा की स्थिति पर फ्रांसिस ने कहा कि यह बहुत चिंताजनक है और शांति ही एकमात्र रास्ता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा? UNGA के बयान से दुनिया के होश उड़े

UNGA ने पहली बार कहा है कि दुनिया के मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा लगता है कि तीसरा विश्व युद्ध के आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
तीसरा विश्व युद्ध
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts