दिल्ली में अब ऐसे गाड़ी के मालिकों को भरना होगा 20 हजार का जुर्माना, लिस्ट में बाइक भी शामिल

GRAP

Delhi Car Ban: दिल्ली और आसपास के इलाके में यदि आप रहते हैं तो आपको लिए बुरी खबर है। भारत सरकार ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण स्तर को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली में वाहनों के लिए नया नियम बनाया है। सरकार ने दिल्ली में बीएस3 पेट्रोल और बीएस4 डीजल इंजन के वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के स्तर पर कंट्रोल करने के लिए सरकार ने यह नियम लागू किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें इसबार बाइक को भी शामिल किया गया है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद ही खतरनाख स्तर पर पहुंच गया है। इससे निपटने के लिए सरकार ने GRAP (Graded Response Action plan) लागू कर दिया है। 

बता दें कि GRAP के नियमों का इस्तेमाल उस वक्त किया जाता है जब किसी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर अधिक हो जाता है। इसी के तहत अब दिल्ली में बीएस3 के पेट्रोल वाहन और बीएस4 मानक के डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। सरकार के इस कदम से सैकड़ों लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

सरकार ने जारी किया ऑर्डर

केंद्र सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए ऑर्डर जारी कर दिया है। बता दें कि दिल्ली में सर्दी के मौसम में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक हो जाता है। सरकार दिवाली से निपटने के लिए भी तैयारी कर रही है। दिवाली में पटाखों से भी दिल्ली का प्रदूषण बढ़ जाता है।

20 हजार का लगेगा जुर्माना

सरकार के द्वारा जारी ऑर्डर के मुताबिक, यदि आपका वाहन भी बीएस3 पेट्रोल और बीएस4 डीजल कैटेगरी में आती है तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यदि आप नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको 20 हजार रुपए का जुर्माना देना पड़ सकता है। जुर्माना के साथ ही आपके ऊपर 1998 मोटर वाहन अधिनियम की धारा भी लगाई जा सकती है।

सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्या होगा?

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

सरकार ने सीएनजी और पेट्रोल गाडियों के लिए राहत दी है। यदि आपके पास सीएनजी और पेट्रोल गाड़ी है तो बिना किसी दिक्कत के आप दिल्ली की सड़कों पर दौड़ सकते हैं।

GRAP क्या है?

GRAP का मतलब ग्रांटेड रिस्पांस एक्शन प्लान होता है। इसका प्रयोग किसी भी क्षेत्र में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए किया जाता है। इसमें कुल चार भाग होते हैं। जीआरएपी चरण वन, चरण 2 को पहले ही लागू किया जा चुका है।

स्टेज वन का प्रयोग तब किया जाता है जब प्रदूषण का स्टार 200 से लेकर 300 के बीच होता है। यह स्तर प्रदूषण का खराब स्तर होता है। इसमें अधिक पुरानी डीजल और पेट्रोल वाहनों पर रोक लगा दिया जाता है।

स्टेज 2 का प्रयोग तब किया जाता है जब प्रदूषण का स्टार 300 से लेकर 400 तक होता है। इस स्तर को बेहद ही खतरनाक माना जाता है। किसी भी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर 300 से 400 के बीच होने पर डीजल गाडियों पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।

स्टेज 3 के अंदर प्रदूषण का स्तर 450 से ऊपर होता है। इस स्तर पर प्रदूषण पहुंचने के बाद bs3 और bs4 लेवल वाले गाड़ियों पर सरकार द्वारा प्रदूषण क्षेत्र में एंट्री बैन कर दी जाती है। इसमें पुरानी मोटरसाइकिल को भी शामिल किया जाता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

दिल्ली में अब ऐसे गाड़ी के मालिकों को भरना होगा 20 हजार का जुर्माना, लिस्ट में बाइक भी शामिल

GRAP
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts