नई दिल्ली। नई दिल्ली से चलकर लखनऊ को जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। घटना खुर्जा जंक्शन से गाड़ी के निकलने के बाद हुई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे ने इस घटना के जांच के आदेश दिये हैं। जानकारी के अनुसार ट्रेन सिर्फ चार बोगियों के साथ ही आगे निकल गई। यात्रियों के शोर मचाने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोकी। इस वजह से इस रूट पर आधे घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।
Read Also: नीति आयोग से अरविंद पनगढ़िया ने दिया इस्तीफा, लौटेंगे शिक्षा क्षेत्र में वापस
गाड़ी संख्या 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस सुबह नई दिल्ली स्टेशन से रवाना हुई थी। खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन से आगे चलती हुई ट्रेन के डिब्बे अचानक इंजन से अलग हो गए। इंजन से पीछे सिर्फ चार बोगी ही जुड़ी रह गईं, बाकी पीछे छूट गईं। जब तक यात्रियों की सूचना पर ड्राइवर ट्रेन को रोकता, इंजन चार बोगियों को लेकर दूर निकल चुका था। यह हादसा खुर्जा जंक्शन और कमालपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ।
Read Also: व्हाट्सएप को टक्कर देने के लिए पेटीएम लाएगी मैसेजिंग सर्विस
हादसे में किसी तरह का कोई नुकसान की खबर नहीं है लेकिन एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। जानकारी के मुताबिक खुर्जा जंक्शन पर क्रॉस चेंजिंग का काम चल रहा था। जिस वजह से ट्रेंन की कपलिंग टूट गई और ये हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अलीगढ़ से तकनीकी टीम घटनास्थल पर पहुंची और बोगियों को जोड़कर ट्रेन को आगे रवाना किया। इस घटना से कई ट्रेनों को निकटवर्ती स्टेशनों पर ही रोकना पड़ा।
Read Also: जल्द आने वाली है फेस्टिव सेल, डिस्काउंट के लिए रहें तैयार
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
खुर्जा जंक्शन के अधिकारी पीके गुप्ता के मुताबिक रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं और इसकी जांच लखनऊ की टीम करेगी।
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































