Vastu Tips: पारिजात का पौधा घर में किस दिशा में लगाना चाहिए?

Vastu Tips: पारिजात का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए। हरसिंगार या पारिजात का पौधा घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है।
पारिजात का पौधा घर में किस दिशा में लगाना चाहिए?

Vastu Tips: पारिजात का पौधा घर में किस दिशा में लगाना शुभ होता है? इस प्रकार का सवाल आपके मन में जरूर आता होगा, जब आप पारिजात का पौधा (Parijat ka Plant) अपने घर में लगाने की सोच रहे होते हैं। घर की सुख-समृद्धि के लिए घर में पारिजात का पौधा जरूर लगाना चाहिए। पारिजात को हरसिंगार के नाम से भी जाना जाता है।

घर में कई प्रकार के पेड़-पौधे ना सिर्फ घर में हरियाली लाते हैं बल्कि इससे हमारे घर का वातावरण भी शुद्ध रहता है। ऐसा माना जाता है कि घर में यदि पारिजात का पौधा है तो वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कई ऐसे पौधे हैं, जिन्हें घर में जरूर लगाना चाहिए। यह पौधा कई बार औषधि की तरह काम करता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ ऐसे पौधे भी हैं जो घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने में भी ये पौधे मदद करते हैं। इन पौधों में एक पौधा है पारिजात का पौधा। पारिजात के पौधे को हरसिंगार के नाम से भी जाना जाता है। यदि कोई इस पौधे को हरसिंगार का पौधा कहकर बुलाता है तो समझ लें कि वह पौधा पारिजात ही है।

परिजात के पौधे में लगने वाले फूलों की खुशबू से घर का वातावरण महक उठता है। इसके अलावा इस पौधे को घर के आंगन में लगाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और घर के सदस्यों का विकास अच्छे से होता है। लेकिन पारिजात का पौधा घर में सही दिशा में लगाना जरूरी है। यदि आप इसे गलत दिशा में लगाते हैं तो इसके बुरे परिणाम देखने को मिलते हैं।

घर में किस दिशा में पारिजात या हरसिंगार का पौधा लगाना चाहिए?

हरसिंगार या पारिजात का पौधा घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है। इन दोनों दिशा में इस पौधे को लगाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

हरसिंगार के पौधे को घर की पश्चिम दिशा में लगाना भी शुभ माना जाता है। इस दिशा में इस पौधे को लगाने से घर में सुख-शांति कायम रहती है। इसके अलावा इसको पश्चिमोत्तर दिशा में भी लगाया जा सकता है।

पारिजात का पौधे को कभी भी घर के दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा यमराज की दिशा मानी गई है। इसलिए इस दिशा में इस पौधे को लगाना शुभ नहीं होता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

यदि आपके घर में मंदिर है तो मंदिर के समीप पारिजात का पेड़ लगा सकते हैं। इसके अलावा घर के आंगन में इस पौधे को लगाना शुभ होता है। इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि आने के साथ-साथ व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और उन्हें मुक्ति मिल जाती है।

मां लक्ष्मी का होता है घर में वास

ऐसी मान्यता है कि हरसिंगार का पौधा घर में लगाने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है। उस घर में माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। घर में कभी भी धन की हानि नहीं होती। घर में रहने वाले लोगों के जीवन में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। पारिजात का पौधा माता लक्ष्मी का प्रिय पौधा है। हरसिंगार का पौधा समुंद्र मंथन के दौरान निकला था। यह पौधा 14 रत्नों में से एक है।

घर की नकारात्मकता होती है दूर

हरसिंगार का पौधा घर में लगाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है। यह पौधा जिस जगह पर भी होता है वहां पर सकारात्मक वातावरण रहता है। परिजात के फूलों की सुगंध मन को असीम शांति देती है और इससे हमारा मानसिक तनाव दूर होता है। बता दें कि पारिजात के फूल रात में खिलते हैं और सुबह होते ही मुरझा जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर के जिस स्थान पर या पौधा खिलता है उस स्थान पर हमेशा सुख शांति बनी रहती है।

पुण्य की प्राप्ति होती है

परिजात का पौधा घर में लगाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मंदिर के पास इसे लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, पारिजात के पेड़ की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। इस पौधे को स्वर्ग वाटिका में समुद्र मंथन से निकलने के बाद इंद्रदेव द्वारा लगाया गया था। बाद में भगवान कृष्ण की पत्नी सत्यभामा के लिए इस पौधे को धरती पर लाया गया था।

व्यक्ति को बनाए दीर्घायु

पारिजात का पौधा जिस घर में होता है उस घर में रहने वाले लोगों की उम्र में बढ़ोतरी होती है। ऐसी मान्यता है कि यह पौधा जिस घर में लगा होता है उस घर के लोगों की उम्र ज्यादा होती है और उन्हें कई प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। यह पौधा मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Vastu Tips: पारिजात का पौधा घर में किस दिशा में लगाना चाहिए?

Vastu Tips: पारिजात का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए। हरसिंगार या पारिजात का पौधा घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है।
पारिजात का पौधा घर में किस दिशा में लगाना चाहिए?
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts