Home Vastu Tips: कर्ज मुक्ति के उपाय को अपनाकर आर्थिक समस्या से कैसे छुटकारा पाएं? वह कौन सा उपाय करें कि घर की आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिल सके। हर कोई अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अनेक प्रयत्न करता है। लेकिन कई बार परिस्थितियों के अनुकूल ना होने और मजबूरी के कारण उसे ऋण ऋण लेना पड़ता है।
व्यक्ति अपने दोस्त, रिश्तेदारों या बैंक से ऋण ले तो लेता है, लेकिन जब उस कर्ज को चुकाने की बारी आती है तो उसे बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दब जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कर्ज से मुक्ति पाने के लिए कुछ उपायों का जिक्र किया गया है जिसे अपना कर कर्ज से मुक्ति पाई जा सकती है।
कर्ज मुक्ति के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मंगलवार या शनिवार को संकट मोचन हनुमान जी के मंदिर में जाकर उन्हें तेल अर्पित करें और साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आपकी कर्ज से संबंधित परेशानियाँ दूर होगी और घर की आर्थिक तंगी का समाधान हो जाएगा। इससे घर में खुशहाली आएगी और सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बना रहेगा।
माना जाता है कि हर महीने में शुक्ल पक्ष के बुधवार को ‘ऋणहर्ता गणेश स्रोत’ का पाठ करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। हर बुधवार को सवा पाव मूंग उबालकर उसमें घी और चीनी मिलाएं और किसी गाय को खिला दें। इससे कर्ज से मुक्ति मिलेगी और जीवन में प्रसन्नता आएगी।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Vidur Niti: मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं तो अपनाएं ये 3 आदतें, जीवन में कभी नहीं होगी धन की कमी
महात्मा विदुर का मानना था कि धन और सम्मान की शुरुआत हमेशा अच्छे कर्मों से…

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…
बढ़ते हुए कर्ज से छुटकारा पाने के लिए हर मंगलवार को शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करके मसूर की दाल अर्पित करें। इसके साथ ही शिवजी के सामने बैठकर ऋणमुक्तेश्वर मंत्र ‘ओम ऋणमुक्तेश्वर महादेवाय नमः’ का 108 बार जाप करें। जल्द ही आपको सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे। यह भी पढ़ें- चींटियों को आटा खिलाने से क्या होता है? इन चींटियों को माना जाता है शुभ

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































