संतरा खाने के फायदे – इम्यूनिटी बढ़ाए और मौसमी बीमारियों से बचाए

संतरा खाने के फायदे

Benefits of Eating Orange – संतरा खाने के कई फायदे होते हैं। संतरा को फल की तरह और उसका जूस निकालकर भी पिया जाता है। संतरा शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कई तरह के मौसमी बीमारियों से भी बचाने का काम करता है। संतरा एक तरह का सीजनल फल है यह सर्दी के मौसम में भी फायदेमंद होता है।

संतरा खाने के फायदे – Benefits of Eating Orange

संतरा एंटी ऑक्सीडेंट्स के भरपूर होते हैं। संतरे में मौजूद एस्कॉर्बिक एसिड और बीटा कैरोटीन शरीर में कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी का खतरा कम करता है और शरीर से फ्री रेडिकल्स भी खत्म करता है।

हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित मरीजों के लिए संतरा का उपयोग काफी फायदेमंद होता है। यह ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखने में मदद करता है। रोजाना संतरा का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखा जा सकता है।

सर्दी के मौसम में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। लेकिन सर्दी के मौसम में संतरा खाने से इसमें मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसके साथ-साथ यह सर्दी जुकाम को भी कम करता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

सर्दियों के मौसम में लोग बहुत ज्यादा मात्रा में कैलोरी लेते हैं जिससे कम समय में ही वजन बढ़ने लगता है। अगर आप वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपने डाइट में संतरा का शामिल करें। संतरा खाने से वजन को बढ़ने से रोका जा सकता है। संतरा का इस्तेमाल जूस के रूप में भी कर सकते हैं।

संतरा खाने से शरीर का पाचन तंत्र ठीक रहता है। संतरे की तासीर ठंडी होती है। संतरे में विटामिन सी के अलावा विटामिन A, B, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। संतरा का सेवन सुबह को नास्ते के रूप में भी किया जा सकता है। संतरा खाने के फायदे की बात करें तो इसका सेवन पेट में गैस की समस्या, अपच, कब्ज की समस्या, बदहजमी, सूजन, इंफेक्शन और बदहजमी से निजात दिलाता है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

संतरा खाने के फायदे – इम्यूनिटी बढ़ाए और मौसमी बीमारियों से बचाए

संतरा खाने के फायदे
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts