उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों पर कोई समझौता नहीं करेगा

नई दिल्ली। अमेरिका के साथ परमाणु हथियारों को लेकर उत्तर कोरिया ने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा है कि वह परमाणु हथियारों को खत्म करने के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगा। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंन ने कहा कि हमने अमेरिका को अपनी ताकत दिखा दी है। उत्तर कोरिया ने ये बातें अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद कही है।

Read Also: Reliance Jio का धमाका, मात्र 148 में पाएं सालभर फ्री डाटा

बता दें कि उत्तर कोरिया ने मंगलवार को अपने इस मिसाइल का परीक्षण किया। इसके बाद अमेरिका भी उत्तर कोरिया के जद में आ गया है। उत्तर कोरिया के इस हथियार से अमेरिका के साथ-साथ जापान और दक्षिण कोरिया भी जद में आ गया है। उत्तर कोरिया का इन देशों के साथ समुद्री सीमा को लेकर विवाद है। अमेरिका के हवाई द्वीप और अलास्का का इलाका, एक हजार किलोमीटर दूर स्थित जापान और उत्तर कोरिया से सटा दक्षिण कोरियाई भूभाग किम जोंग की मिसाइलों की पहुंच में हैं।

Read Also: घर से निकला था बारात के लिए, दूसरे दिन वापस आयी लाश

खबर है कि उत्तर कोरिया अभी और भी बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करेगा। किम जोंन ने अपने वैज्ञानिकों को परीक्षण जारी रखने का आदेश दिया है। परीक्षण के बाद उत्तर कोरिया ने वकायदा इस मिसाइल परीक्षण का वीडियो भी जारी किया। गौरतलब है कि अमेरिका लम्बे समय से चीन को मध्यस्थ बनाकर उत्तर कोरिया से बातचीत करना चाहता है। लेकिन इसकी संभावना बहुत ही कम दिखती है कि चीन कभी अपने पड़ोसी देश को मिसाइल परीक्षण को सीमित करने को कहेगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों पर कोई समझौता नहीं करेगा

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts