नई दिल्ली। सिनेमा इंडस्ट्रीज और टीवी की दुनिया में काफी नाम कमाने वाली महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली।
- दिशा गांगुली- बंगाली टीवी एक्ट्रेस दिशा गांगुली ने दक्षिण कोलकाता स्थित अपने आवास पर मृत पायी गई थी। पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय दिशा ने अप्रैल 2015 में अपने आवास पर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अनुसार अभिनेत्री अपने बेडरूम में फंखे झूलती पाई गई थी।

Read Also: रामनाथ कोविंद ने ली राष्ट्रपति पद की शपथ, पढ़ें उनके संघर्षों के बारे में
- जिया खान- बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान ने 3 जून 2013 को खुदकुशी कर ली थी। जिया पहली बार अभिताभ बच्चन के साथ फिल्म नि:शब्द से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिया का असली नाम नसीफा खान था। वैसे जिया की पहली फिल्म ‘दिल से’ थी। इसमें उन्होंने एक बाल कलाकार का किरदार निभाया था।

- नफीसा जोसेफ- नफीसा जोसेफ ने 29 जुलाई 2004 में मुंबई में खुदकुशी कर ली। नफीसा एक भारतीय मॉडल और एमटीवी जॉकी थी। 1997 में उन्होंने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब भी जीती थी। नफीसा जोसेफ बैंगलोर में पली-बढ़ी। मूलत: वो बंगाल की रहने वाली थी।

Read Also: अब अभिनेत्री मधुबाला की मुस्कान भी खिलेगी मैडम तुसाड म्यूजियम में
- बिदिशा बेजबरुआ- फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में काम करने वाली अभिनेत्री ने 17 जुलाई 2017 को गुड़गांव में अपने आवास पर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। बिदिशा ने यहां के पॉश इलाके सुशांत लोक में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी। बिदिशा असम की रहने वाली थी।

- अंजलि श्रीवास्तव- भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अंजलि श्रीवास्तव ने मुंबई में अंधेरी स्थित अपने आवास पर खुदकुशी कर ली। हालांकि उनकी माता कहना था वो खुदकुशी नहीं कर सकती। पुलिस के मुताबिक उनके घर से भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। अंजलि मुंबई में अंधेरी जुहू गली में कोस्टा कैफ़े के पास परिमल सोसायटी में रहती थी। अंजलि मूलरुप से इलाहाबाद की रहने वाली थी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Chaupal App क्या है? जानिए फीचर्स, कंटेंट और सब्सक्रिप्शन की पूरी जानकारी
Chaupal App किन लोगों के लिए सबसे बेहतर है? चौपाल ऐप खास तौर पर उन…

Avika Gaur Pregnancy Rumours: शादी के तीन महीने बाद मां बनने की खबरों पर अविका गौर ने तोड़ी चुप्पी
Avika Gaur Pregnancy Rumours: अविका गौर की प्रेग्नेंसी की खबरों ने फैंस के दिल में…

जब बॉक्स ऑफिस ने ठुकराया, लेकिन दर्शकों ने सराहा: ये हैं IMDb पर टॉप रेटिंग पाने वाली फ्लॉप फिल्में
ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।…
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।




































