90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने जताया शोक

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और सबके दिलों की चहेती श्रेदेवी अब नहीं रहीं। दुबई में श्रीदेवी का अचानक हार्ट अटैक होने के बाद उनका निधन हो गया। अभिनेत्री दुबई में एक पारिवारिक शादी समारोह में भाग लेने गईं थीं। श्रीदेवी के निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड में शोर की लहर दौर गई। अभिनेत्री के निधन पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने शोक जताया है।

जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाया जाएगा। अभिनेत्री की मौत की खबर मिलते ही मुंबई स्थित उनके घर के बाहर काफी संख्या में उनके फैंस जमा हो गए। सभी श्रीदेवी के बारे जानने के लिए उत्सुक थे। सभी की आंखें नम थीं। वहीं मुंबई पुलिस ने श्रीदेवी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि इस दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। हम उन्हें देखकर बड़े हुए हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

राष्ट्रपति कोविंद ने अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे करोड़ों फैंस के दिल को तोड़कर चली गईं। उनके परिवार और करीबी सहयोगियों के लिए मेरी संवेदनाएँ हैं।

पीएम मोदी ने श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री के दफ्तर की ओर से ट्वीट करके दुख जताया गया। ‘प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं। लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा – न जाने क्यूँ, एक अजीब सी घबराहट हो रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- मेरे पास शब्द नहीं हैं। जिन्हें उनसे प्यार था उनके लिए मैं शोक प्रकट करती हूं।

श्रीदेवी के अंतिम वक्त क्षणों में उनके पास उनके पति बोनी कपूर और उनकी छोटी बेटी खुशी उनके साथ दुबई में थी। बोनी कपूर के भाई संजय कुमार से उनके निधन की खबर मिली। वे सिर्फ 54 साल की थीं। उनकी आखिरी फिल्म थी मॉम। यह फिल्म पिछले ही साल 2017 में रिलीज हुई थी।

श्रीदेवी का पूरा नाम श्री अम्मा यंगर अय्यपन था। श्रीदेवी ने अपने लंबे करियर में लगभग 200 फिल्मों में काम किया। इनमें 63 हिंदी, 62 तेलुगू, 58 तमिल और 21 मलयालम फिल्में शामिल हैं। इनकी फिल्मों में चांदनी, नागिन, जुदाई, हीर-रांझा, खुदा ग्वाह, चालबाज, मिस्टर इंडिया को लोग आज भी भुल नहीं पाए हैं। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त,1963 को तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ था।

यह भी पढ़ें-

ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली

हरियाणा के फरीदाबाद में लड़की के भूत ने बताया अपने कब्र का पता

क्या आपको पता है कि इन चार समय पर नहीं मापना चाहिए वजन


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने जताया शोक

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts